मंडी में बादल फटा, कई मकान क्षतिग्रस्त:ब्यास नदी उफान पर, कई घरों में घुसा पानी; कोल-डैम से छोड़ा पानी, पंजाब में अलर्ट
1 day ago

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में 15 घंटे से अधिक समय से भारी बारिश जारी है। मंडी में चच्योट के कटवानी नाले में मंगलवार सुबह 6 बजे बादल फटने से 3 कमरों का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। परिवार के लोगों ने भागकर जान बचाई। मंडी गोहर के लोट गांव में भी 2 मकान जमींदोज हो गए। यहां कई घरों को लैंडस्लाइड से खतरा हो गया है। सराज विधानसभा में भी भारी बारिश ने एक बार फिर तबाही मचाई। सराज क्षेत्र की ज्यादातर सड़कें फिर से बंद हो गई है। थुनाग बाजार में आज कई घरों में मलबा घुस गया। पर्यटन नगरी जंजैहली शेष विश्व से पूरी तरह कट गई है। बिजली आपूर्ति ठप होने से पूरा सराज अंधेरे में डूब गया है। मंडी के बल्ह विधानसभा क्षेत्र में कई घरों में पानी और मलबा घुस गया। बल्ह के ग्रामीण और शहरी इलाके जलमग्न हो गए। मंडी में ब्यास नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। इसका पानी पंचवक्त्र मंदिर के प्रांगण तक पहुंचने से डेढ़ फीट नीचे है। हनुमान घाट पर हनुमान की मूर्ति जलमग्न हो गई है। मंडी में 24 घंटे के दौरान 151 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इससे नदी-नाले उफान पर हैं। जगह-जगह लैंडस्लाइड हो रहे हैं। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन मंडी के 4 मील, 9 मील और कैंचीमोड के पास रुका पड़ा है। वहीं कोल-डैम से आज सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर बांध से पानी छोड़ा गया। सतलुज में पानी के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए शाम 5 बजे फिर से पानी छोड़ा जाना है। इससे सतलुज का वाटर लेवल 4-5 मीटर बढ़ेगा। वहीं ब्यास नदी पर बने पंडोह डैम से भी पानी छोड़ा गया। इससे हिमाचल से पंजाब तक लोगों को सतर्क रहने की एडवाइजरी दी गई है। बारिश से नुकसान के PHOTOS... मौसम के वीडियो और पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग देखें...
Click here to
Read more