महिला से गैंगरेप, ज्यादा खून बहने से मौत:खंडवा में बेहोश मिली, होश आने पर कहा- मेरे साथ गलत हुआ; प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान
2 months ago

खंडवा में एक महिला की गैंगरेप के बाद मौत हो गई। वह अपने पड़ोस के ही एक घर में बेहोशी की हालत में मिली थी। उसे तेज ब्लीडिंग हो रही थी। समय पर इलाज नहीं मिलने से उसने दम तोड़ दिया। ये घटना शनिवार दोपहर को जिले के खालवा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। महिला की उम्र 45 वर्ष थी। डॉक्टरों ने बताया कि उसके प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। साथ ही दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। पड़ोस में बेहोशी की हालत में मिली थी महिला
रोशनी चौकी प्रभारी सुषा परते ने बताया- घटना शनिवार दोपहर की हैं। महिला की मौत दोपहर 2 बजे के करीब हुई हैं। वह बेहोशी की हालत में अपने घर से दूर एक महिला के घर के आंगन में मिली थी। उस महिला ने बताया कि वह घबराते हुए उसके पास आई थी। कह रही थी कि मुझे चक्कर आ रहे हैं। मैं जमीन पर ही आराम करना चाहती हूं। होश आने पर बताया- मेरे साथ गलत हुआ है
महिला के दोनों बेटे उसे ढूंढ रहे थे। पड़ोसी महिला ने उन्हें बताया कि उनकी मां मेरे घर पर हैं। जिसके बाद बेटों ने देखा कि वह बेहोश हैं। कुछ देर बाद होश आने पर उसने अपने साथ गलत काम होने की बात बताई। जिसके बाद परिजन ने डायल 100 को सूचना दी। महिला को अस्पताल लाया गया। इसी दौरान उसने दम तोड़ दिया। शादी में जाने का कहकर निकली थी महिला
पुलिस के मुताबिक, गांव में शादी कार्यक्रम था। महिला सुबह घर से इसी कार्यक्रम में जाने का कहकर गई थी। लेकिन, दोपहर तक नहीं लौटी तो परिजन ने तलाश शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक महिला के साथ सुबह करीब 8 बजे वारदात को अंजाम दिया गया। मृतक महिला आदिवासी समाज से हैं, जो कि खेती करती थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हिरासत में लिए गए दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल दोनों ने वारदात कबूल नहीं की हैं। ये खबर भी पढ़ें - हिंदू बनकर शादी करने वाला मुस्लिम पुलिसकर्मी सस्पेंड:खंडवा की युवती को धोखे में रखा, प्रेग्नेंसी में कराया अबॉर्शन, दूसरी शादी भी कर ली खंडवा में नाम बदलकर महिला से दोस्ती और फिर शादी करने वाले पुलिसकर्मी मुबारिक खान को झाबुआ एसपी ने शनिवार को सस्पेंड कर दिया है। पीड़िता महिला ने झाबुआ में पति के खिलाफ गुरुवार को शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद ये कार्रवाई की गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Click here to
Read more