पंजाब में सेमीकंडक्टर प्लांट को मंजूरी:केंद्रीय कैबिनेट का फैसला, मोहाली में हाई-टेक पार्क बनेगा, AI तकनीक को मिलेगी बढ़त
10 hours ago

पंजाब में सेमीकंडक्टर प्लांट लगाया जाएगा, जिसे केंद्र सरकार की कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में देशभर में कुल 4 प्लांट लगाने का फैसला हुआ है, जिनमें पंजाब, ओडिशा और आंध्र प्रदेश शामिल हैं। इन प्लांट्स पर कुल 4,594 करोड़ रुपए की लागत आएगी। परियोजना से आने वाले समय में युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर बनेंगे। पंजाब सरकार इस प्रोजेक्ट पर पहले से काम कर रही है। छह महीने में शुरू हो जाएंगे प्लॉट केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सेमीकंडक्टर एक स्ट्रैटेजिक इंडस्ट्री है, जिसके बिना कोई भी देश खुद को विकसित देशों की श्रेणी में नहीं गिन सकता। आज चार सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट मंजूर हुए हैं, जिनमें दो ओडिशा, एक आंध्र प्रदेश और एक पंजाब में शामिल है। 2022 में प्रधानमंत्री ने इस दिशा में काम शुरू किया था। वहीं, सेमीकंडक्टर की मांग लगातार बढ़ रही है। पहले छह प्रोजेक्टों की संयुक्त क्षमता प्रति वर्ष 24 बिलियन यूनिट उत्पादन की होगी। चार में से दो प्रोजेक्ट बेहद एडवांस टेक्नोलॉजी से जुड़े हैं। ओडिशा में सिलिकॉन कार्बाइड सेमीकंडक्टर का प्लांट होगा, जिसका इस्तेमाल मिसाइल, स्पेस उपकरण और रेलवे इंजनों में किया जाएगा। यह प्लांट भुवनेश्वर में लगेगा और इसमें व्यापक रिसर्च का काम होगा। साथ ही, थ्री-डी ग्लास का सेमीकंडर प्लांट लगेगा, जिसमें इंटेल व अन्य विश्व की बड़ी कंपनियां निवेश करेंगी। यह सबसे एडवांस टेक्नोलॉजी वाला प्रोजेक्ट होगा। तीसरा प्रोजेक्ट सीडीआईएल प्लांट मोहाली है, जिसका कोरिया की एक कंपनी के साथ टाई-अप है और इसका इस्तेमाल कई क्षेत्रों में किया जाएगा। चौथा प्रोजेक्ट आंध्र प्रदेश में एसिप प्लांट है। इन सभी प्रोजेक्ट्स का निर्माण कार्य छह महीने में शुरू हो जाएगा। पंजाब सरकार भी खुद जुटी है प्रोजेक्ट में
मोहाली में सेमीकंडक्टर पार्क बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इसी महीने चंडीगढ़ में सेमीकंडक्टर उद्योग से जुड़े प्रमुख प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर राज्य को देश का अग्रणी सेमीकंडक्टर हब बनाने की रणनीति तैयार की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंजाब में मजबूत सेमीकंडक्टर ईकोसिस्टम के विकास के लिए सरकार हरसंभव कदम उठाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेमीकंडक्टर चिप्स आज हर आधुनिक तकनीक का आधार हैं, जो बुनियादी डिवाइस से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक को शक्ति देती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यह उद्योग वर्तमान में देश की अर्थव्यवस्था में 20 से 23% की वार्षिक दर से योगदान कर रहा है। पंजाब सरकार मोहाली में इस उद्योग के लिए विशेष सेमीकंडक्टर पार्क स्थापित करने की दिशा में काम कर रही है।
Click here to
Read more