Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    पटियाला में रेलवे स्टेशन के पास देश विरोधी नारे लिखे:पन्नू ने ली जिम्मेदारी; मंदिरों की लाइट बंद करने की धमकी, पुलिस ने नारों को हटाया

    2 months ago

    12

    0

    राजपुरा में रेलवे स्टेशन के पास खालिस्तानी और देश विरोधी नारे लिखे गए हैं। सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इसकी जिम्मेदारी ली है। हालांकि पुलिस प्रशासन ने इन नारों को मिटा दिया है। इससे पहले तीन बार ऐसा प्रयास किया गया था। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। छह जून को मंदिरों को लाइट्स बंद करने को कहा पन्नू ने वीडियो जारी कर एक बार फिर आग उगली है। पन्नू ने दावा किया है कि युवाओं ने आज खन्ना इकलोहा शिव मंदिर और राजपुरा रेलवे स्टेशन के पास "खालिस्तान जिंदाबाद" के नारे लिखे हैं। वहीं, उसका आरोप है कि जून 1984 के पीछे संविधान है। उसने शहीद भिंडरावाले की शहादत की याद में 6 जून को मंदिरों की लाइट बंद रखने की अपील की है, रात सात बजे से दस बजे तक, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। पंजाब का हिंदू पंजाब का खाता है। वफादारी पंजाब से करके दिखानी है। 2019 में SFJ भारत में बैन हुआ, 2020 में पन्नू आतंकी घोषित भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने 10 जुलाई 2019 को SFJ को उसकी गतिविधियों के लिए UAPA के तहत एक गैरकानूनी संगठन के रूप में प्रतिबंधित कर दिया। गृह मंत्रालय ने अपनी अधिसूचना में कहा था कि सिखों के लिए रेफरेंडम की आड़ में SFJ पंजाब में अलगाववाद और उग्रवादी विचारधारा का समर्थन कर रहा है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2020 को पन्नू को UAPA के तहत आतंकी घोषित किया। 2020 में सरकार ने SFJ से जुड़े 40 से ज्यादा वेब पेज और यूट्यूब चैनलों को बैन किया। SFJ और पन्नू के खिलाफ भारत में 15 मामले दर्ज हैं। इनमें पंजाब में देशद्रोह के 3 मामले भी शामिल हैं। पन्नू सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। वह पंजाबी भाषा में ऑडियो और वीडियो संदेश जारी करता है। इसमें वह पंजाबी युवाओं को भारत के खिलाफ भड़काता है। यही नहीं, पैसे का लालच देकर वह पंजाब-हरियाणा में सरकारी इमारतों में खालिस्तानी झंडा भी लगवा चुका है। भारतीय एजेंट पर लगे थे पन्नू की हत्या की साजिश के आरोप पन्नू की हत्या की साजिश रचने के आरोप में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 30 जून 2023 को चेक रिपब्लिक पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद 14 जून 2024 को निखिल को अमेरिका प्रत्यर्पित कर दिया गया। निखिल पर अमेरिका में केस चलाया गया, जहां उसने खुद को निर्दोष बताया था। अमेरिकी एजेंसी FBI के मुताबिक पन्नू को मारने की साजिश 2023 में PM नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे के वक्त की गई थी। भारत के एक पूर्व अफसर (विकास यादव) ने निखिल गुप्ता से पन्नू की हत्या की साजिश रचने को कहा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विजय शाह केस-सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट को सुनवाई से रोका:SIT को जांच के लिए जुलाई तक वक्त दिया; कर्नल सोफिया को आतंकियों की बहन कहा था
    Next Article
    अयोध्या में रामदरबार की प्राण प्रतिष्ठा 5 जून को:7 मंदिरों में होगी पूजा, 101 आचार्य कराएंगे अनुष्ठान, योगी होंगे शामिल

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment