Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    राजस्थान और उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री:18 राज्यों में बारिश का अलर्ट; केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड से 2 की मौत

    1 month ago

    9

    0

    राजस्थान और उत्तर प्रदेश में आज मानसून की एंट्री हो गई। राजस्थान के बाड़मेर, जोधपुर, जयपुर समेत 13 जिलों में मानसून ने प्रवेश किया है। इस बार मानसून तय समय से 7 दिन पहले आया है। वहीं उत्तर प्रदेश के ललितपुर, सोनभद्र के रेणुकूट और चोपन में मानसून एक्टिव हो गया है। चार साल बाद मानसून ने अपने तय समय 18 जून को एंट्री की है। मंगलवार को मानसून ने बिहार-झारखंड पहुंचा था। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बुधवार सुबह तेज बारिश के चलते लैंडस्लाइड हुई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। घायल यात्रियों को कंडी के माध्यम से गौरीकुंड भेजा गया है। इधर, गुजरात में भी मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार से हो रही भारी बारिश के कारण बोटाद जिले में बाढ़ जैसे हालात है। यहां 40 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। वहीं भावनगर में एक कार नदी में बहने से पांच लोग लापता हो गए हैं। उधर, मध्यप्रदेश में एंट्री करने के दूसरे ही दिन मानसून 19 जिलों में पहुंच गया। 25 दिनों से बस्तर में अटका मानसून आज पूरे छत्तीसगढ़ को कवर कर लेगा। आज असम, मेघालय, ओडिशा, झारखंड, बंगाल में बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने का रेड अलर्ट है। 13 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। 18 जून तक मानसून कहां पहुंचा, मैप से समझिए.. मंगलवार को बिजली गिरने की घटनाएं और मौतें... देशभर से मौसम की तस्वीरें... अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम... 19 जून: झारखंड, असम और मेघालय में बारिश और आंधी तूफान का रेड अलर्ट है। गुजरात, ओडिशा, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कोंकण-गोवा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा के लिए ऑरेंज अलर्ट है। उत्तराखंड, पश्चिम राजस्थान, सौराष्ट्र-कच्छ, कर्नाटक, केरल में भारी बारिश की चेतावनी है। 20 जून: हिमाचल, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण-गोवा, बिहार, ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी दी है। झारखंड, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश्, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। राज्यों में मौसम का हाल जान लीजिए... राजस्थान: मानसून की एंट्री हुई:तय समय से पहले पहुंचा, इस बार औसत से ज्यादा बरसात का अनुमान आज राजस्थान में मानसून की एंट्री हो गई है। उदयपुर, बांसवाड़, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, चित्तौडगढ, झालावाड़, बारां, सिरोही, बाड़मेर, जोधपुर, जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा के जिलों में प्रवेश किया है। पहले दिन आधे राजस्थान को कवर कर लिया है। ये तय समय से 7 दिन पहले आया है। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में 1 से 17 जून तक 34.6MM औसत बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 63 फीसदी ज्यादा है। मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया राज्य में अगले 5-7 दिन उदयपुर कोटा संभाग में कही-कही भारी बारिश होने की संभावना हैं। इस बार मानसून अपने तय समय से पहले राजस्थान पहुंच गया है।पूरी खबर यहां पढ़ें... उत्तर प्रदेश: मानसून की एंट्री, ललितपुर-सोनभद्र में एक्टिव, चार साल बाद तय डेट पर आया; 2 से 3 दिन में पूरे प्रदेश को कवर करेगा यूपी में मानसून एंट्री कर गया है। ललितपुर और सोनभद्र के रेणुकूट और चोपन को आज, 18 जून को मानसून एक्टिव हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया, अगले 2 से 3 दिनों में पूरी यूपी को मानसून कवर कर लेगा। चार साल बाद मानसून ने अपने तय समय 18 जून को एंट्री ली है। वाराणसी और सहारनपुर में बुधवार सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। मंगलवार को 13 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। पूरी खबर यहां पढ़ें... मध्य प्रदेश: गुजरात-राजस्थान से सटे जिलों में हैवी रेन का अलर्ट, 5 जिलों में 4 इंच पानी गिरेगा; भोपाल-जबलपुर में आज एंटर होगा मानसून मध्यप्रदेश के इंदौर समेत 19 जिलों में मानसून की एंट्री हो गई है। वहीं, अगले 24 घंटे के अंदर भोपाल, उज्जैन-जबलपुर में भी मानसून पहुंच सकता है। इसी बीच गुजरात-राजस्थान से सटे 5 जिलों में बुधवार को हैवी यानी, भारी बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर यहां पढ़ें... बिहार: मानसून पहुंचा, आज पूरे राज्य में बारिश का अलर्ट, 21 जिलों में हैवी रेन की चेतावनी; इस बार सामान्य से 11% अधिक होगी वर्षा बिहार में मंगलवार(17 जून) को बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून आ गया है। हर साल की तरह इस बार भी मानसून ने सबसे पहले राज्य के पूर्वी हिस्से में पहुंचा है। अगले 24 घंटों में यह सिस्टम और तेज हो सकता है। मानसून प्रदेश के 20 फीसदी हिस्से को पार करते हुए सुपौल तक पहुंच गया। अगले 48 घंटे में यह पूरा बिहार कवर करेगा। पूरी खबर यहां पढ़ें... आया मानसून, भीगा झारखंड: समय पर पहुंचा... पिछले साल से चार दिन पहले मानसून की एंट्री, अब दो दिन तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी मानसून ने मंगलवार को झारखंड में दस्तक दे दी। संथाल के रास्ते मानसून की एंट्री हुई और 18 जिलों को कवर कर लिया। शेष छह जिलों पलामू, गढ़वा, चतरा, हजारीबाग, लातेहार और कोडरमा को भी एक से दो दिन के भीतर कवर कर लेगा। मौसम केंद्र ने 18 और 19 जून को भारी से भारी बारिश होने की संभावना जताई है। पूरी खबर यहां पढ़ें... हरियाणा: 14 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी; हिसार में घर की छत गिरी हरियाणा में बारिश का दौर शुरू हो गया है, जो लगातार 19 जून तक चलेगा। 19 से हरियाणा में प्री-मानसूनी हवाएं एक्टिव हो जाएंगी। आगामी दिनों में हरियाणा के उत्तर-पूर्वी इलाकों में अधिक बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के उत्तर पूर्वी के इलाकों में 50 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। पूरी खबर यहां पढ़ें... पंजाब: आज फिर होगी बारिश:7 जिलों में यलो अलर्ट, 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, तापमान 3.9 डिग्री तक गिरा पंजाब में आज भी बारिश के आसार हैं। बारिश के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश से सटे जिलों में 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। पिछले दो दिनों में बने हालातों के बाद पंजाब में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अधिकतम तापमान में औसतन 3.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जो सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम है। पूरी खबर यहां पढ़ें... हिमाचल प्रदेश: मानसून से पहले भारी बारिश की चेतावनी:21-22 को ऑरेंज अलर्ट, आज भी ज्यादातर भागों में बरसेंगे बादल, तापमान में बड़ी गिरावट हिमाचल प्रदेश में अगले तीन चार दिन तक मानसून की एंट्री के कोई संकेत नहीं है। मौसम विभाग केंद्र शिमला ने इससे पहले ही भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 21 व 22 जून को शिमला और मंडी में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। पूरी खबर यहां पढ़ें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    Fitness coach who dropped 13 kgs shares 4 tips to stay fit with PCOS: 'Sleep like it's your job'
    Next Article
    राजा रघुवंशी हत्याकांड; मास्टरमाइंड राज कुशवाह की दादी की मौत:पोते को बेकसूर बताती रहीं, परिजन बोले- सदमे में हार्टअटैक आया

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment