रेवाड़ी में मर्डर के आरोपी को घाघरा-कुर्ते में घुमाया:बाजार में वीडियो बनाते देख मुंह छिपाया; बर्थडे के दिन युवक की गोली मार हत्या की थी
19 hours ago

हरियाणा के रेवाड़ी पुलिस ने बुधवार को मर्डर के आरोपी को बाजार में घाघरा-कुर्ता में घुमाया। करीब आधा किलोमीटर तक पुलिस उसे पैदल लेकर गई। इस दौरान लोग उसका वीडियो बनाने लगे तो वह मुंह छिपाने लगा। दरअसल, एक दिन (12 अगस्त) पहले उसे घाघरा-कुर्ता में ही पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बुधवार को पुलिस आरोपी को इन्हीं कपड़ों में कोर्ट में पेश करने से पहले बाजार में निशानदेही के लिए लेकर गई थी। पिछले साल 6 जुलाई रेवाड़ी में बर्थडे के दिन एक युवक की गोली मारकर हत्या कर गई थी। यह हत्या मोमोज की दुकान पर झगड़े की रंजिश में की गई थी। जिसमें आसलवास गांव का अमित मुख्य आरोपी था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह एक साल से भेष बदलकर रह रहा था। जिसके बाद पुलिस ने उस पर 5 हजार का इनाम भी रख दिया था। अब विस्तार से उस मर्डर के बारे में पढ़िए, जिसमें आरोपी फरार था भेष बदलकर रहता था आरोपी अमित
रेवाड़ी हेडक्वार्टर के DSP डॉ. रविंद्र ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए आरोपी महिलाओं के कपड़े पहन कर रहता था। महिला के कपड़ों में ही आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। घाघरा-कुर्ता में उसे निशानदेही के लिए बाजार में घुमाया था। 5 हजार रुपए का इनाम रखा था
कसौला थाना में दर्ज मर्डर मुकदमे में नामजद अमित कोर्ट से पीओ घोषित था। जिस पर पुलिस ने उस पर 5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस इसे पकड़ने के लिए काफी दिन से प्रयास कर रही थी। आरोपी के खिलाफ साल 2018 में पॉक्सो एकट के तहत पहला मुकदमा महिला थाना में दर्ज हुआ था। अमित के खिलाफ मॉडल टाउन में आर्म्स एक्ट, कसोला थाना में मर्डर व आर्म्स एक्ट और सिटी थाना में मर्डर व आर्म्स एक्ट के 2 मामले दर्ज हैं। फिरौती मांगने वाले को पहनाई थी स्कर्ट
इससे पहले रेवाड़ी पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर से फिरौती मांगने वाले बदमाश रोहित उर्फ कालिया को स्कर्ट पहनाकर बाजार में घुमाया था। पुलिस ने उसका सिर मुंडवा दिया और हथकड़ी पहनाकर परेड कराई थी। वह 12 साल बाद जेल से बाहर आया था। 19 फरवरी को वह सज्जन नामक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में पहुंचा। उसने सज्जन को रिवॉल्वर दिखाकर कहा कि धंधा करना है तो 10 लाख रुपए तैयार कर लेना। इसके बाद वह वहां से चला गया था। जिसके बाद पुलिस के पास शिकायत आई तो केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।
Click here to
Read more