शिमला में सर्कुलर रोड पर गिरे 2 पेड़:यातायात 2 घंटे बाधित, आज 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 229 लोगों की मौत
23 hours ago

हिमाचल की राजधानी शिमला के सर्कुलर रोड पर आज सुबह करीब 6.30 बजे देवदार के 2 पेड़ गिर गए। इससे टॉलेंड में करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। अब पेड़ को काटकर ट्रैफिक बहाल कर दिया गया है। वहीं पंजाब और हिमाचल को जोड़ने वाला पठानकोट-चंबा-भरमौर NH 24 घंटे बाद भी पूरी तरह बहाल नहीं हो पाया। दुनेरा के पास सड़क को अभी छोटे वाहनों के लिए वन-वे खोला जा सका है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में रातभर बारिश जारी रही। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज भी 5 जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है। यह चेतावनी बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर जिला को दी गई है। इन जिलों में लैंडस्लाइड, बाढ़ और जल भराव जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इन्हीं 5 जिलों में अगले कल भी ऑरेंज अलर्ट है। ऊना, हमीरपुर, चंबा, कुल्लू और सोलन जिला में आज और कल यलो अलर्ट दिया गया है। मानसून 15 अगस्त से कमजोर पड़ेगा प्रदेश में मानसून 15 अगस्त को थोड़ा कमजोर जरूर पड़ेगा। मगर ऊना, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर जिला में हल्की बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। सीजन में नॉर्मल 13% ज्यादा बारिश इस मानसून सीजन में नॉर्मल से 13 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। 20 जून से 12 जुलाई के बीच 473 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 535.9 मिलीमीटर बादल बरसे है। शिमला जिला में सामान्य से 73% ज्यादा बारिश हुई है। मंडी में 57% ज्यादा, बिलासपुर में 40%, हमीरपुर में 44%, कुल्लू में 39%, सिरमौर में 18%, सोलन में 31%, ऊना में 46%, कांगड़ा में 6% और किन्नौर में सामान्य से 1% ज्यादा बारिश हुई है। वहीं चंबा में सामान्य से 9% कम और लाहौल स्पीति में 67% कम बादल बरसे है। 229 लोगों की मौत इस मानसून सीजन में 229 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 36 लोग लापता है। इस दौरान 499 घर पूरी तरह जमींदोज हुए है,जबकि 1578 मकानों को आंशिक क्षति पहुंची है।
Click here to
Read more