तमिलनाडु CM बोले-वोटर्स को लिस्ट से हटाना आतंकवाद से खतरनाक:बीजेपी ने चुनाव आयोग को कठपुतली बनाया; मुजफ्फरपुर में वोटर अधिकार यात्रा
1 day ago

राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा का आज 11वां दिन है। यात्रा मुजफ्फरपुर पहुंची है। यहां जारंग हाई स्कूल मैदान में राहुल सभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 'इन लोगों ने महाराष्ट्र और गुजरात का चुनाव चोरी किया। हम लोग कुछ बोलते नहीं थे, क्यों कि सबूत नहीं था। अब हमारे पास सारे सबूत हैं।' इससे पहले तमिलनाडु के CM स्टालिन ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा- 'वोटर्स को लिस्ट से हटाना आतंकवाद से खतरनाक है। बीजेपी ने चुनाव आयोग को कठपुतली बना लिया है। राहुल गांधी जी के शब्दों और आंखों में कभी डर नहीं होता।' राहुल गांधी ने दरभंगा से सुबह साढ़े 8 बजे अपनी यात्रा शुरू की थी। इस दौरान वे प्रियंका गांधी के साथ बुलेट से भी चले। वोटर अधिकार यात्रा शाम 4 बजे मुजफ्फरपुर के गायघाट पहुंचेगी। यहां की 4 सीटों से होकर गायघाट, बोचहां, मीनापुर, औराई से यात्रा गुजरेगी। इसके अलावा नगर विधानसभा क्षेत्र का बड़ा हिस्सा भी इस यात्रा से प्रभावित होगा। नगर सीट कांग्रेस के कब्जे में है। यहां से विजेंद्र चौधरी विधायक हैं। मुजफ्फरपुर के बाद यात्रा रात में सीतामढ़ी पहुंचेगी।
वोटर अधिकार यात्रा से जुड़ी तस्वीरें... ये खबर भी पढ़ें... राजबल्लभ जेल से बाहर, क्या नवादा में तेजस्वी-राहुल मुश्किल में:पत्नी विभा देवी PM मोदी के मंच पर, 33 साल बाद लालू को मिलेगी टक्कर वोटर अधिकार यात्रा से जुड़े सारे अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...
Click here to
Read more