Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    दिल्ली CM रेखा गुप्ता पर हमला मामले में दूसरी गिरफ्तारी:मुख्य आरोपी का साथी अरेस्ट; पुलिस बोली- युवक राजकोट का रहने वाला

    15 hours ago

    1

    0

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले के मामले में रविवार को दूसरी गिरफ्तारी हुई। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी राजेशभाई खीमजीभाई सकरिया ​के सहयोगी तहसीन सैयद को अरेस्ट किया गया है। पुलिस के मुताबिक, 22 अगस्त को सैयद को गुजरात के राजकोट से हिरासत में लिया गया था। उससे पूछताछ की गई। रविवार को औपचारिक गिरफ्तारी की गई। दरअसल, 20 अगस्त की सुबह दिल्ली CM आवास में जनसुनवाई के दौरान रेखा गुप्ता पर हमला हुआ था। शिकायतकर्ता बनकर पहुंचे राजेश ने सीएम को कागज देते समय उनका हाथ खींचा था। हमले में रेखा के हाथ-कंधे, सिर पर चोटें आईं थीं। आरोपी राजेश को तत्काल हिरासत में लिया गया था। बाद में उसे पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था। वो 5 दिन की पुलिस रिमांड पर है। इंटेलिजेंस ब्यूरो और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल उससे पूछताछ कर रही है। घटना वाली शाम CM रेखा ने X पर लिखा था- जनसुनवाई के दौरान मेरे ऊपर हुआ हमला दिल्ली की सेवा और जनता की भलाई के संकल्प पर कायराना प्रयास है। हमले के बाद सदमे में थी। अब बेहतर महसूस कर रही हूं। CM ने हमले के बाद पहली बार जनसभा की मामले में अबतक क्या-क्या हुआ 21 अगस्त: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को केंद्र सरकार ने Z कैटेगरी की VIP सुरक्षा प्रदान की। CM सिक्योरिटी में 22 से 25 हथियारबंद जवान 24 घंटे तैनात रहेंगे। गुप्ता और उनके आधिकारिक आवास की सुरक्षा अर्धसैनिक बल का VIP सिक्योरिटी ग्रुप करेगा। यह ग्रुप केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सोनिया-राहुल और प्रियंका गांधी की सुरक्षा में भी तैनात है। 22 अगस्त: दिल्ली पुलिस कमिश्नर एसबीके सिंह को तत्काल प्रभाव से हटाया गया। उनकी जगह 1992 बैच के IPS अफसर सतीश गोलचा को नियुक्त किया गया। गोलचा 2020 में दिल्ली दंगों के दौरान स्पेशल पुलिस कमिश्नर थे और पिछले साल अप्रैल में उन्हें डायरेक्टर जनरल (जेल) नियुक्त किया गया था। 22 अगस्त: हमले के बाद पहली बार दिल्ली की गांधी नगर मार्केट में रेखा गुप्ता ने जनता को संबोधित किया। कार्यक्रम में दो लोगों ने नारेबाजी की। पुलिस ने दोनों को पकड़कर बाहर किया। इसके बाद रेखा की सिक्योरिटी Z से बढ़ाकर Z प्लस की गई। पुलिस की रडार में 10 और लोग CM पर हमले के मामले में पुलिस उन 10 लोगों पर नजर रख रही है जो कॉल और चैट के जरिए आरोपी राजेशभाई के संपर्क में थे। पुलिस की एक टीम राजकोट में उन 5 और लोगों के बयान दर्ज करने की तैयारी में जिनका डेटा आरोपी के मोबाइल से लिया गया। जनसुनवाई के दौरान आरोपी ने CM के बाल खींचे, थप्पड़ मारा दिल्ली की CM रेखा पर 20 अगस्त की सुबह करीब 8.15 बजे जनसुनवाई के दौरान एक शख्स ने हमला कर दिया था। आरोपी ने उनके बाल खींचे और फिर थप्पड़ मारा। आरोपी गुजरात के राजकोट का रहने वाला राजेशभाई खीमजी है, जिसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। उस पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। राजेश पर गुजरात में भी चाकूबाजी समेत 5 केस पहले से दर्ज हैं। हालांकि, गिरफ्तारी के दौरान उसके पास कोई हथियार नहीं मिला। इंटेलिजेंस ब्यूरो और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल उससे पूछताछ कर रही है। 2 स्केच में समझें घटना कैसे हुई... हमले से एक दिन पहले आरोपी ने रेकी भी की थी आरोपी राजेशभाई ने हमले के पहले सीएम रेखा गुप्ता के शालीमार बाग स्थित आवास की रेकी की थी। 19 अगस्त को CM के आवास में लगे CCTV कैमरों में आरोपी दिखा था। CCTV फुटेज में वह किसी से फोन पर बात करते हुए दिखाई दे रहा था। फिर फोन से लगातार CM आवास के बाहर रिकॉर्डिंग करता दिखा। एक और CCTV फुटेज में वह मुख्यमंत्री के निजी आवास स्थित ऑफिस के अंदर बैठकर वीडियो रिकॉर्ड करता हुआ दिखाई दिया। सूत्रों ने बताया कि आरोपी के मोबाइल फोन से जनसुनवाई कार्यक्रम के दो वीडियो भी मिले हैं। भाजपा ने AAP विधायक के साथ आरोपी की फोटो शेयर की दिल्ली CM ऑफिस ने इस हमले को मुख्यमंत्री की हत्या की सुनियोजित साजिश का हिस्सा बताया। वहीं, भाजपा विधायक हरीश खुराना ने घटना में आम आदमी पार्टी (AAP) के शामिल होने का दावा किया। उन्होंने X पर गुजरात के AAP विधायक गोपाल इटालिया के साथ आरोपी की फोटो शेयर की। AAP की गुजरात यूनिट ने फोटो को एडिटेड बताया और आरोप लगाया कि भाजपा ने AI के इस्तेमाल से गोपाल इटालिया के फोटो के साथ छेड़छाड़ की। इटालिया ने कहा कि उनके एक पुराने वीडियो से स्क्रीनशॉट्स लेकर उसे एडिट किया गया है। उन्होंने वीडियो का लिंक भी शेयर किया। AAP का मांग- हमले का CCTV जारी किया जाए आम आदमी पार्टी (AAP) ने हमले को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। दिल्ली में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा- किसी ने अब तक रेखा गुप्ता पर हुए हमले का CCTV फुटेज नहीं देखा है। इससे पहले अरविंद केजरीवाल पर भी कई हमले हुए। तब पुलिस वीडियो जारी करती थी। दिल्ली CM बोलीं- हमले के बाद सदमे में थी रेखा गुप्ता ने हमले के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा था- जनसुनवाई के दौरान मेरे ऊपर हुआ हमला दिल्ली की सेवा और जनता की भलाई के संकल्प पर कायराना प्रयास है। हमले के बाद सदमे में थी। अब बेहतर महसूस कर रही हूं। आरोपी रिक्शा चालक, मां बोली- मेरा बेटा पशु प्रेमी राजेशभाई खीमजीभाई सकरिया राजकोट के कोठारिया इलाके का रहने वाला है और रिक्शा चलाता है। आरोपी की मां भानुबेन सकरिया ने कहा, 'मेरा बेटा कुत्तों, गायों और पक्षियों से प्यार करता है। सुप्रीम कोर्ट के कुत्तों को पकड़ने के आदेश से वह परेशान था। इसलिए उसने दिल्ली जाकर विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की बात कही थी। किसी पार्टी से नहीं जुड़ा है। वह मानसिक रूप से अस्थिर है।' 20 फरवरी 2025 को दिल्ली की CM बनी थीं रेखा गुप्ता 20 फरवरी 2025 को रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी थीं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्होंने AAP की वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया। रेखा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से लंबे समय से जुड़ी हैं। वे दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रही हैं। दिल्ली के पूर्व CM केजरीवाल पर भी हमले हुए थे 1. 2024: पदयात्रा के दौरान पानी फेंका 30 नवंबर 2024 को दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में केजरीवाल पर एक शख्स ने पानी फेंका था। समर्थकों ने मौके पर ही आरोपी की पिटाई कर दी थी। दिल्ली पुलिस ने बताया था कि आरोपी का नाम अशोक झा है और वह खानपुर डिपो में बस मार्शल के पद पर तैनात है। 2. 2022: गुजरात में हुआ अटैक मार्च 2022 में गुजरात दौरे पर गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर किसी ने प्लास्टिक की बोतल फेंकी थी। हालांकि, केजरीवाल को बोतल लगी नहीं थी। पीछे से फेंकी गई बोतल उनके ऊपर से होते हुए दूसरी तरफ निकली थी। जिस जगह यह घटना हुई, वहां भीड़ थी इसलिए बोतल फेंकने वाले का पता नहीं चल सका था। 2019: दिल्ली में रोड शो के दौरान थप्पड़ मारा 6 साल साल 2019 में पहले केजरीवाल को रोड शो के दौरान एक युवक ने थप्पड़ मार दिया था। वे दिल्ली के मोती नगर में प्रचार करने पहुंचे थे। इसी दौरान एक युवक ने केजरीवाल की गाड़ी पर चढ़कर उन्हें थप्पड़ मार दिया था। ...................... दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें... रेखा गुप्ता पहली बार विधायक बनीं, अब दिल्ली CM:RSS ने नाम बढ़ाया, आलाकमान की मंजूरी; महिला मुख्यमंत्री चुने जाने की 3 वजहें दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के तौर पर RSS ने रेखा गुप्ता का नाम सीएम पद के लिए आगे बढ़ाया था। इसके बाद बीजेपी ने उनके नाम पर मुहर लगाई थी। रेखा ने छात्र राजनीति से करियर की शुरुआत की, दो बार विधायक का चुनाव हार चुकी हैं। फिर भी 3 वजहें हैं, जिसके चलते उन्हें मुख्यमंत्री चुना गया। पूरी खबर पढ़ें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    Sebi steps up fight against cyber frauds, seeks support
    Next Article
    तरनतारन में हरजिंदर का परिवार दहशत में:कर्ज-जमीन बेच अमेरिका में सेटल हुआ था; ट्रक एक्सीडेंट में 3 की हत्या का आरोपी बनाया

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment