Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    हिमाचल सरकार-संगठन को लेकर दिल्ली में हलचल:मंत्रियों ने राहुल-खड़गे के समक्ष नाराजगी जताई; दखलअंदाजी से नाखुश, अध्यक्ष की रेस में नया नाम जुड़ा

    1 week ago

    6

    0

    हिमाचल सरकार और कांग्रेस संगठन को लेकर आज दिल्ली में दिनभर बड़ी हलचल रही। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने प्रदेश कांग्रेस के सीनियर नेताओं की मीटिंग ली। इसमें कुछ मंत्रियों ने अपने विभागों के कामकाज में दखलअंदाजी को लेकर नाराजगी जाहिर की है। सूत्रों के अनुसार, कई मंत्रियों ने कामकाज की स्वतंत्रता नहीं होने का मुद्दा हाईकमान के समक्ष रखा है। सरकार में अब तक की नियुक्तियों पर सवाल उठाए गए है। कुछ बोर्ड-निगमों में चेयरमैन व वाइस चेयरमैन द्वारा मंत्रियों के कामकाज में हस्तक्षेप का मुद्दा भी बैठक में उठा है। इसी तरह धरातल पर पार्टी के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं को संगठन में नियुक्ति नहीं मिलने का मामला भी मीटिंग में उठा। सरकार में नियुक्तियों का मामला पहले भी कई बार उठता रहा है। हाईकमान के साथ मीटिंग के बाद सीएम सुक्खू ने अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ लंच किया। रजनी पाटिल को वन टू वन मीटिंग के आदेश सुक्खू कैबिनेट के मंत्रियों की नाराजगी के बाद हाईकमान ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल को हिमाचल के सीनियर नेताओं से वन टू वन मीटिंग करने को कहा है। अब रजनी पाटिल सभी कांग्रेस नेताओं की नाराजगी सुनेगी और अपनी रिपोर्ट खड़गे और राहुल गांधी को देगी। पहले भी MLA की नाराजगी से कांग्रेस में घमासान छिड़ चुका हिमाचल में पहले भी कांग्रेस विधायकों की नाराजगी के कारण बड़ा सियासी घमासान मच चुका है। 68 विधायकों वाली विधानसभा में 40 कांग्रेस और 3 निर्दलीय के समर्थन के बावजूद सत्तारूढ़ कांग्रेस राज्यसभा चुनाव हार गई थी। ऐसे में मंत्रियों ने दोबारा ऐसी स्थिति न बने, इसे लेकर हस्तक्षेप की मांग की है। कांग्रेस अध्यक्ष के लिए 4 नामों पर चर्चा आज की मीटिंग में कांग्रेस संगठन को लेकर भी चर्चा हुई है। सूत्रों के अनुसार, मीटिंग में कुलदीप राठौर, आशीष बुटेल, विनय कुमार और विनोद सुल्तानपुरी के नाम को लेकर चर्चा हुई है। हाईकमान ने इन चारों नेताओं के नाम को लेकर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं से फीडबैक लिया। इस पर अंतिम फैसला हाईकमान करेगा। आशीष बुटेल का नाम अध्यक्ष की रेस में आया प्रदेश अध्यक्ष की रेस में आशीष बुटेल का नया नाम शामिल हुआ है। अब तक उनका नाम चर्चा में नहीं था। इससे पहले संजय अवस्थी और अनिरुद्ध सिंह के नाम बीच बीच में जरूर चर्चा में रहे हैं, लेकिन आज इन दोनों नाम को लेकर चर्चा नहीं हुई। SC कोटे से विनय की दावेदारी मजबूती सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस हाईकमान SC कोटे से अध्यक्ष बनाना चाह रहा है। यदि ऐसा हुआ तो विनय कुमार के अध्यक्ष बनने की ज्यादा संभावनाएं है। वह श्रीरेणुकाजी से 3 बार के विधायक और कांग्रेस के वर्किंग प्रेसिडेंट भी रह चुके हैं। हिमाचल के ये नेता मौजूद रहे दिल्ली में आयोजित मीटिंग में CM सुखविंदर सुक्खू, डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री, कृषि मंत्री चंद्र कुमार, स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी मौजूद रहीं। इस मीटिंग में मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी के अलावा राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल और प्रदेश कांग्रेस के दोनों सह प्रभारी विदित चौधरी व चेतन चौहान भी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भास्कर अपडेट्स:AAP नेता सत्येंद्र जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार केस बंद, कोर्ट बोला- CBI को 4 साल में कोई सबूत नहीं मिला
    Next Article
    रोहतक सुसाइड केस, कॉन्स्टेबल ने प्रेमिका को बार गर्ल बताया:बोला- एक कॉल पर 450KM दूर आती; इनका VIDEO देख पति ने खुदकुशी की थी

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment