मुंबई में लगातार भारी बारिश, सड़कें डूबीं, स्कूल-कॉलेज बंद:250 से ज्यादा फ्लाइट्स लेट; हिमाचल के कुल्लू में बादल फटने से दुकानें बहीं
12 hours ago

मुंबई में लगातार बारिश का हालात बिगड़ने लगे हैं। मंगलवार को भी तेज बारिश जारी है। इसके कारण कई इलाकों में पानी भरा हुआ है। बिक्रोली में कल सुबह 8.30 बजे से लेकर आज सुबह 8.30 बजे तक 255mm बारिश हुई। कल की तरह आज भी BMC ने मुंबई में स्कूल-कॉलेज बंद रखे हैं। साथ ही कई सभी गवर्नमेंट और सेमी-गवर्नमेंट ऑफिस बंद रखे गए हैं। मुंबई में बारिश के कारण 250 से ज्यादा फ्लाइट देरी से उड़ रही हैं। मुंबई में सड़कों पर 2-4 फीट तक पानी भरा है। मुंबई में अंधेरी सब-वे भी पानी भरने के कारण बंद है। राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 7 लोगों की मौत हुई है। कई लोग घायल हैं। इधर, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में सोमवार रात 1 बजे बादल फटा। तेज बहाव में 3 दुकानें बह गईं। भूतनाथ के पास ब्यास नदी के उफान पर होने के कारण सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। यहां पुल भी तेज बहाव में बहा है। देशभर में बारिश का डेटा इस मैप से समझिए... देश के मौसम के पल-पल का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं...
Click here to
Read more