Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    मधुमक्खियों के हमले में 54 दरोगा घायल, 4 गंभीर:मिर्जापुर में दौड़ा-दौड़ाकर काटा, ग्रामीणों ने आग जलाकर जान बचाई

    2 months ago

    13

    0

    मिर्जापुर में मधुमक्खियों ने 54 ट्रेनी दरोगा को दौड़ा-दौड़ाकर काटा। गांव के लोगों ने आग और कंबल से मधुमक्खियों को भगाया। इसके बाद सभी घायलों को मड़िहान सीएचसी पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी को जिला अस्पताल भेजा गया। सभी ट्रेनी दरोगा घायल हैं, 4 की हालत गंभीर है। कानपुर रेंजर राजेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में ट्रेनी दरोगा की टीम मिर्जापुर पहुंची है। घटना के समय सभी ट्रेनी दरोगा मड़िहान में झरीनगर पौधशाला का निरीक्षण करके लौट रहे थे। तभी अचानक मधुमक्खियों का झुंड उन पर टूट पड़ा। पहले 2 तस्वीरें देखिए... अब पढ़िए पूरा मामला... घटना को लेकर रेंजर देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि कानपुर से ट्रेनी वन दरोगाओं की टीम आई है। मंगलवार सुबह टीम ट्रेनिंग के लिए झरीनगर स्थित वन पौधशाला पर पहुंची। करीब 11 बजे यह टीम वापस लौट रही थी। तभी अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। आशंका है कि जिस समय ट्रेनी दरोगा पौधशाला के पास खड़े थे। उसी समय किसी चिड़िया ने मधुमक्खी के छत्ते पर चोंच मार दी, जिसके चलते मधुमक्खियों ने काटना शुरू किया। सोमवार को इस टीम ने चंदन वन का भ्रमण किया था। नई भर्ती के तहत कानपुर में वन दरोगा की ट्रेनिंग चल रही है। CHC में 1 घंटे चला इलाज पौधशाला पर मौजूद कर्मचारियों और ग्रामीणों ने आग जलाकर और कंबल से मधुमक्खियों को भगाया। मड़िहान सीएचसी में करीब एक घंटे इन्हें भर्ती रखा गया। इसके बाद सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हमले में सुजीत सिंह, सुशील कुमार, राम सिंह यादव, नवदीप, राजेंद्र, विवेक, आशीष कुमार मिश्र, अभिषेक और अमित समेत कई ट्रेनी दरोगा घायल हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राधेश्याम वर्मा ने प्राथमिक इलाज के बाद रेंजर राजेंद्र समेत 4 को गंभीर स्थिति में ट्रॉमा सेंटर रेफर किया। घटना के बाद मुख्य वन संरक्षक अरविंद राज मिश्र ने सीएचसी मड़िहान पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। ललितपुर में मधुमक्खियों ने IAS समेत 5 पर किया था हमला... ललितपुर में 25 मई को विशेष सचिव अधिकारियों के साथ देवगढ़ एवं आस-पास के क्षेत्र में निरीक्षण करने गए थे। नोडल अधिकारी निरीक्षण के लिए कुछ ही दूर निकले थे कि मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इसमें मुख्य विकास अधिकारी (IAS) कमलाकांत पांडेय और अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही 3 कर्मचारी सामान्य रूप से घायल हुए थे। घटना में सीडीओ कमलाकांत पांडेय भागते समय गिर पड़े। जिसके बाद वह बेहोश हो गए। उन्होंने खोजने के लिए फोन लगाया गया। लेकिन उनका मोबाइल नहीं उठा। वह करीब एक घंटे तक पड़े रहे। ग्रामीणों ने उन्हें खोजा और किसी तरह से करीब एक किलोमीटर दूर तक लेकर आए। इसके बाद कुछ दूरी तक चारपाई पर लेटाकर ले जाया गया। ट्रैक्टर ट्रॉली में रखकर सड़क तक लेकर आए। सड़क तक पहुंचे के बाद एम्बुलेंस से ललितपुर मेडिकल कालेज तक लाया गया। सीडीओ कमलाकांत पांडे को मधुमक्खियों से बचाने के लिए उनका गनर चंद्रपाल सिंह उनसे लिपट गया। लेकिन मधुमक्खियों ने चंद्रभान पर अटैक किया। जिससे गनर चन्द्रपाल भी घायल हो गया। ADM नमामि गंगे राजेश श्रीवास्तव की हालत गंभीर बनी है। डॉक्टरों ने उनके चेहरे से 500 डंक निकाले हैं। कान से 4 मधुमक्खियां भी निकली हैं। एडीएम का झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। ------------------------------------------------------------ ये खबर भी पढ़ेंः- ADM के कान से निकलीं 4 मधुमक्खियां:500 डंक निकाले गए, वन विभाग बोला- इत्र की वजह से ललितपुर में हमला किया ललितपुर में मधुमक्खियों के हमले में घायल ADM नमामि गंगे राजेश श्रीवास्तव की हालत गंभीर बनी है। डॉक्टरों ने उनके चेहरे से 500 डंक निकाले हैं। कान से 4 मधुमक्खियां भी निकली हैं। एडीएम का झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    हिमाचल के कार्यवाहक DGP बने अशोक तिवारी:गौरव सिंह को SP शिमला का एडिशनल चार्ज, ACS-DGP और SP को लंबी छुट्टी पर भेजा
    Next Article
    विजय शाह विवाद केस-सुप्रीम कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट सबमिट:कल होगी सुनवाई; मंत्री ने कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकियों की बहन कहा था

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment