मध्य प्रदेश-गुजरात समेत 19 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट:ओडिशा के बालासोर में बाढ़ से 50 हजार लोग प्रभावित; राजस्थान-MP में 6 की मौत
2 months ago

मानसून अब केवल दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में ही मानसून का पहुंचना बाकी है। हालांकि मौसम विभाग ने आज MP, UP समेत 19 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, बिहार, बंगाल, झारखंड, कर्नाटक, केरल, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर में यलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में शनिवार शाम से जोरदार बारिश हो रही है। ओडिशा के बालासोर जिले में सुवर्णरेखा नदी में अचानक आई बाढ़ से 50 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर 10.36 मीटर के खतरे के निशान को पार कर गया है। मध्य प्रदेश के चित्रकूट में शुक्रवार रात से हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए, गुप्त गोदावरी पहाड़ी पर पानी का बहाव तेज होने से श्रद्धालुओं की एंट्री रोकी गई है। गुना में फतेहगढ़ की कोहन नदी में ट्रैक्टर-ट्रॉली बह गई, इसमें 3 युवकों की मौत हो गई। राजस्थान के जोधपुर में बरसात के कारण पुलिया पर पानी के बीच कार निकाल रहे एक शख्स की कार फिसलकर नाले में गिर गई। पानी में डूबने से कारोबारी और उनके समधी-समधन की मौत हो गई। झारखंड में भारी बारिश के बाद फल्गु नदी में बाढ़ से कुछ छोटे बांध क्षतिग्रस्त हो गए। इससे बिहार के नालंदा के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। राज्य के जल संसाधन विभाग ने लापरवाही बरतने के आरोप में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और छह जूनियर समेत 7 इंजीनियरों को सस्पेंड कर दिया है। 22 जून तक मानसून कहां पहुंचा, मैप से समझिए... देशभर से मौसम की तस्वीरें... अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम...
Click here to
Read more