Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    PM मोदी क्रोएशिया पहुंचे, कहा- आतंकवाद मानवता का दुश्मन:भारतीय समुदाय से मिले; किसी इंडियन प्रधानमंत्री का पहला दौरा

    2 months ago

    11

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को कनाडा से क्रोएशिया पहुंचें। तीन देशों की यात्रा में ये पीएम का अंतिम पड़ाव है। राजधानी जगरेब में पीएम मोदी के स्वागत में मंत्र पढ़े गए और भारतीय नृत्य किया गया। इसके बाद PM मोदी भारतीय समुदाय के लोगों से मिले। PM मोदी यहां क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच से द्विपक्षीय बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आतंकवाद मानवता का दुश्मन है। यह लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली शक्तियों का विरोधी है। क्रोएशिया के PM आंद्रेज ने कहा कि हमने भारत में हुए आतंकवादी हमले पर भी चर्चा की और दुख जताया। हमने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई पर PM मोदी के संदेश को अच्छी तरह से समझा है, क्योंकि यह दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा है। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रोएशिया सरकार को धन्यवाद कहा। PM मोदी क्रोएशिया के राष्ट्रपति जोरोन मिलानोविच से भी मुलाकात करेंगे। ये किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है। यहां 17 हजार से ज्यादा भारतीय रहते हैं। क्रोएशिया आने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गेस्ट नेशन के तौर पर G7 समिट का हिस्सा बने थे। इस दौरान उन्होंने कई वर्ल्ड लीडर्स से मुलाकात की थी। PM मोदी के 3 बड़े बयान.... 1. भारत और क्रोएशिया दोनों लोकतंत्र जैसे मूल्यों से जुड़े हैं प्रधानमंत्री मोदी ने क्रोएशिया की पहली यात्रा पर गर्मजोशी से स्वागत के लिए वहां की सरकार और प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेनकोविच का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि भारत और क्रोएशिया लोकतंत्र, कानून और विविधता जैसे साझा मूल्यों से जुड़े हैं। 2. दोनों देशों के बीच डिफेंस, डिजिटल में साझेदारी बढ़ेगी दोनों देशों ने द्विपक्षीय संबंधों को तीसरे कार्यकाल में तीन गुना गति से बढ़ाने का निर्णय लिया। रक्षा सहयोग योजना, व्यापार, फार्मा, कृषि, आईटी, डिजिटल व स्वच्छ तकनीक जैसे क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाई जाएगी। 3. संस्कृति, शिक्षा और सहयोग को मजबूत किया जाएगा भारत-क्रोएशिया के सांस्कृतिक और शैक्षणिक संबंधों को और मजबूत किया जाएगा। हिंदी चेयर की टाइमलाइन 2030 तक बढ़ाई गई है, 5 साल का सांस्कृतिक कार्यक्रम तय हुआ है और लोगों की आवाजाही के लिए मोबिलिटी समझौता जल्द होगा। क्रोएशिया दौरे की तस्वीरें क्रोएशिया 1991 में बगावत कर अलग हुआ था क्रोएशिया ने 25 जून 1991 को आधिकारिक रूप से यूगोस्लाविया से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की। इससे पहले, यह देश सोशलिस्ट फेडरल रिपब्लिक ऑफ यूगोस्लाविया का हिस्सा था, जिसमें कुल छह गणराज्य शामिल थे। 1990 में क्रोएशिया में बहुदलीय चुनाव हुए और राष्ट्रवादी नेता फ्रांजो तुजमान की पार्टी सत्ता में आई। जून 1991 में संसद ने स्वतंत्रता की घोषणा कर दी। यूगोस्लाव सरकार और वहां की सेना ने इसका विरोध किया, जिससे क्रोएशिया युद्ध शुरू हुआ। युद्ध करीब चार साल (1991-1995) तक चला, जिसमें हजारों लोग मारे गए और लाखों बेघर हुए। संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीय संघ के दबाव और मध्यस्थता से शांति स्थापित हुई। क्रोएशिया को 15 जनवरी 1992 को यूरोपीय देशों द्वारा औपचारिक मान्यता मिली और बाद में संयुक्त राष्ट्र ने भी उसे सदस्यता दी। क्रोएशिया के बारे में 6 रोचक तथ्य PM मोदी की क्रोएशिया यात्रा के मायने पहला पड़ाव, 15-16 जूनः मोदी का साइप्रस दौरा साइप्रस ने सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च सम्मान 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III' से नवाजा। राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने राष्ट्रपति भवन में उन्हें यह सम्मान दिया। मोदी दो दिन के दौरे पर साइप्रस पहुंचे थे। मोदी ने कहा, 'मैं साइप्रस सरकार का और साइप्रस के लोगों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह सिर्फ नरेंद्र मोदी का ही नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। यह उनकी क्षमताओं और आकांक्षाओं का सम्मान है। यह हमारी संस्कृति, भाईचारे और वसुधैव कुटुम्बकम की विचारधारा का सम्मान है।' मोदी ने साइप्रस राष्ट्रपति को कश्मीरी कालीन भेंट की मोदी ने राष्ट्रपति क्रिस्टोडुलाइड्स को कश्मीरी रेशमी कालीन भेंट की। यह गहरे लाल रंग में है, जिसमें भूरे और लाल किनारे हैं। पारंपरिक बेल-बूटों और ज्यामितीय आकृतियों की कलाकारी है। इसमें दोहरे रंग का खास प्रभाव है, जो देखने के कोण और रोशनी के अनुसार रंग बदलता लगता है। मानो एक कालीन में दो अलग-अलग डिजाइन हों। पीएम ने साइप्रस की प्रथम महिला फिलिपा कारसेरा को एक सिल्वर कोटेट पर्स दिया। इसे आंध्र प्रदेश के कारीगरों ने बनाया है। इस पर मंदिरों और शाही कला से प्रेरित बारीक पुष्प डिजाइन उकेरे गए हैं। दूसरा पड़ाव,17 जूनः PM मोदी कनाडा पहुंचे, G7 समिट में हिस्सा लिया PM मोदी मंगलवार सुबह कैलेगरी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे, जहां G7 आउटरीच समिट में नेताओं का स्वागत किया। G7 समिट के दौरान PM द्विपक्षीय मुलाकात और G7 आउटरीच समिट सेशन में शामिल हुए। फिर 18 जून की सुबह क्रोएशिया के लिए रवाना हो गए। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें... ट्रम्प से डील के पन्ने गिरे, ब्रिटिश PM ने उठाए:अमेरिकी राष्ट्रपति कनाडा का फ्लैग कोट पर लगाकर पहुंचे; मेलोनी हुईं शॉक्ड, PHOTOS में G7 समिट कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के कननास्किस में G7 समिट की शुरुआत हो गई है। पहले दिन वन-टु-वन बातचीत, राउंड टेबल मीटिंग और फैमिली फोटो सेशन हुआ। एक मीटिंग में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की बात पर इटली की PM मेलोनी का शॉकिंग रिएक्शन देखने को मिला। डोनाल्ड ट्रम्प से ब्रिटेन के साथ हुई बिजनेस डील की फाइल के पन्ने जमीन पर गिर गए, जिन्हें ब्रिटिश PM ने उठाया। पूरी खबर पढ़ें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रम्प ने फिर कहा- भारत-पाक युद्ध रूकवाया:मुझे पाकिस्तान से प्यार है; PM मोदी ने कहा था- भारत ने ना मध्यस्थता स्वीकारी थी, ना स्वीकारेंगे
    Next Article
    सोनम-राज के बीच 21 दिन में हुए 234 कॉल:मेघालय पुलिस की पूछताछ में सोनम ने बताया; दोनों के बीच एक-एक घंटे बात होती थी

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment