Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    TCS मैनेजर मानव का निकिता के साथ आखिरी VIDEO:BP मशीन लेकर जाते दिखा; सास ने धमकाया- तलाक भूल जाओ

    2 months ago

    13

    0

    आगरा में TCS मैनेजर मानव शर्मा सुसाइड केस में निकिता के साथ उसका आखिरी वीडियो सामने आया है। यह वीडियो 24 फरवरी की रात उस वक्त का है, जब मानव पत्नी निकिता को उसके घर बरहन छोड़ने गया था। इस केस में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की है। इसमें पुलिस ने लिखा- निकिता की मां, पिता और बहन के बयानों में घटनाक्रम अलग-अलग बताया गया है। पुलिस ने मानव के परिवार और पड़ोसियों के बयान को भी आधार बनाया। पुलिस के सामने बयानों के जरिए सुसाइड से जुड़ी क्या कहानी सामने आई? निकिता, उसकी मां-पिता और बहन ने पुलिस को गुमराह करने के लिए क्या कहानियां गढ़ीं? इसको समझने के लिए दैनिक भास्कर ने केस से जुड़े अधिकारियों से अलग-अलग बात की। पढ़िए पूरी रिपोर्ट... आरोपी नंबर- 1. मानव की पत्नी निकिता के बयान इंस्टाग्राम मैसेज से बदला मानव का व्यवहार निकिता ने पुलिस को बताया- शादी के बाद मैं मानव के साथ मुंबई में रह रही थी। हम दोनों नौकरी कर रहे थे। जनवरी, 2025 में मानव को इंस्टाग्राम पर मैसेज आया। इसमें मेरे किसी और आदमी के साथ संबंधों को लेकर मानव को बताया गया था। मैंने मानव को समझाया कि वो मेरा बीता हुआ कल था। अब मेरा किसी से कोई संबंध नहीं। लेकिन, इसके बाद मानव का व्यवहार बिल्कुल बदल गया। वो डीप डिप्रेशन में चला गया। इन बातों को लेकर मानव ने अपना हाथ भी काट लिया था। तब मैंने उसके दोस्तों को बुलाया। वो लोग समझाकर चले गए। लेकिन, वो दोबारा ऐसा करने लगा। उसे कई बार समझाया, लेकिन वो बार-बार सुसाइड अटेंप्ट करने लगा। मैंने मानव के माता-पिता को इसके बारे में बताया। उसके माता-पिता मुंबई आए। 2 दिन हमारे पास रुके। हम दोनों को समझाकर वापस चले गए। इसके बाद कुछ दिन मानव सही रहा, लेकिन फिर वही हरकतें करने लगा। चिल्लाने लगा कि मम्मी-पापा को क्यों बताया? कुछ दिन बाद सब भूलकर हम ऑफिस जाने लगे। लेकिन, मानव नहीं माना। हमने तलाक लेने का फैसला कर लिया। मानव की बहन आकांक्षा शर्मा से हमने इस बारे में बात की। उन्होंने एक वकील से हमारी बात कराई। उन्होंने कहा कि जहां पर शादी हुई है, वहीं पर डाइवोर्स होगा। मानव डेढ़ घंटे हमारे घर रहा, जब गया..बिल्कुल नार्मल था हम 23 फरवरी, 2025 को आगरा आ गए। मेरे पापा का फोन आया। वो हमसे मिलना चाह रहे थे। मानव ही मुझे बरहन मेरे घर छोड़ने के लिए गया। वहां हमने पापा की दवाई और ब्लड प्रेशर की मशीन खरीदी। मानव डेढ़ घंटा वहां रुका, चाय पी। रात को जाने से रोका, तो उसने कहा कि मुझे कंपनी का कुछ काम करने के लिए ऑनलाइन लॉगइन करना है। इसलिए वो वहां से अपने घर चला गया। मैंने उससे कहा था कि आप चले जाओ, मैं सुबह आ जाऊंगी। तब तक सब कुछ नॉर्मल था। उसने दिन में भी शराब पी थी। मुझे लगता है कि जब रात को उसके फोन आ रहे थे, तब भी वह शराब पी रहा था। वही पुरानी बातें करने लगा। बोला- मैं सुसाइड करूंगा। मैंने समझाया, मुझे सजा दो, अपने आप को क्यों सजा दे रहे हो? मैंने दीदी को कॉल किया और बताया कि साड़ी बांधकर बैठा है। किसी की नहीं सुन रहा। दीदी ने कहा, टेंशन मत ले सो जा। मैंने बात कर ली है। इसके बाद सुबह कॉल आया कि मानव ने सुसाइड कर लिया है। हम परिवार के साथ हॉस्पिटल पहुंचे। मुझे नहीं पता कि उसने ऐसा क्यों किया। मगर, मैं बेगुनाह हूं। आरोपी नंबर- 2. निकिता के पिता नृपेंद्र शर्मा के बयान सुसाइड की रात मानव मुझसे गले मिले, सब ठीक था निकिता के पिता नृपेंद्र ने पुलिस को बताया- मानव ने मुझे कॉल करके बताया था कि उसकी मैरिड लाइफ ठीक नहीं चल रही। उन्हें डाइवोर्स लेना है। मैंने उनसे कहा कि आप घर आ जाओ, बात कर लेते हैं। आप डाइवोर्स ले लेना। वो आगरा आ गए। वो बरहन में मुझे सीने से लगाकर अच्छे से मिले थे। रात में मैंने उन्हें रुकने को भी कहा था, मगर वो आगरा चले गए। रास्ते में निक्की से बात करते रहे। मुझसे उसने करीब 10-15 मिनट बात की होगी। सुबह पता चला कि मानव ने सुसाइड कर लिया। हम हॉस्पिटल गए, अंतिम क्रिया में शामिल हुए। मानव के घरवालों ने निकिता को घर वापस भेज दिया। 2 दिन बाद हम फिर गए, तब भी हमें वापस भेज दिया। उनके तेवर बदले हुए थे। फिर हमारे खिलाफ मुकदमा लिखवा दिया। हम डर गए थे, इसलिए छिप गए। हमने कोई अपराध नहीं किया है। आरोपी नंबर- 3. निकिता की मां पूनम के बयान हमने कहा- तलाक नहीं देंगे...हम भी केस करेंगे निकिता की मां ने पुलिस को बताया- 23 फरवरी, 2025 को मानव और निकिता हमारे घर आए। मानव ने निकिता के पापा और मुझसे कहा कि आप लोग कल कोर्ट में आ जाना। तलाक के कागज तैयार करने हैं। मुझे ऐसे परिवार से संबंध नहीं रखना, जिनके बारे में सभी को गलत बातें पता हों। इसके बाद मानव ने निशू को लेकर कई बातें कहीं। हम लड़की वाले थे, इसलिए सुनते रहे। वो हमारी बेटी की बुराई हमारे सामने ही करते रहे। निकिता का घर खराब हो रहा था। हमने मानव से कहा कि हम तलाक नहीं देंगे। हम भी तुम पर कार्रवाई करेंगे। हमने भी शादी में खर्चा किया है, तुम्हें दहेज दिया। हिसाब से भी ज्यादा पैसा लगाया था। हम पर कर्ज है। मेरे पति को हार्ट की बीमारी है। उनका ब्लड प्रेशर हाई हो गया है। जब मानव घर से चला गया तो रात को निकिता से बात की। सुबह पता चला कि उसने सुसाइड कर लिया, इसमें हम लोग कहां गलत लग रहे हैं? आरोपी नंबर- 4. निकिता की बहन निशू के बयान तलाक की बात सुनकर पापा जीजू पर गुस्सा हो गए निकिता की छोटी बहन निशू ने बताया- मानव जीजू को मेरे और दीदी के दूसरे लड़कों से संबंधों के बारे में पता चल गया था। जिसको लेकर दोनों में काफी झगड़ा हुआ था। 23 फरवरी को वो घर आए थे। कहा कि कल कोर्ट में आ जाना, वहीं कागज तैयार होंगे। इसको लेकर पापा गुस्सा हो गए। उन्होंने जीजू को काफी समझाया कि ऐसा करने से दोनों घर खराब हो जाएंगे, लेकिन वो नहीं माने। इसके बाद उन्होंने रात में दीदी से बात की। सुबह पता चला कि उन्होंने सुसाइड कर लिया है। इसके अलावा मुझे कुछ पता नहीं। अब मानव के परिवार के सदस्यों का पुलिस को दिए बयान पढ़िए मानव के पिता नरेंद्र शर्मा ने कहा- बेटे ने निकिता को माफ किया, मगर वह नहीं सुधरी पिता नरेंद्र ने पुलिस को बताया- शादी के 20 दिन बाद ही मानव निकिता को लेकर मुंबई चला गया था। कुछ दिन बाद ही मानव को पता चला कि उसकी पत्नी का कैरेक्टर सही नहीं है। उसके कई पुरुषों के साथ शारीरिक संबंध रहे हैं। एक के बाद एक मानव को निकिता के कई संबंधों का पता चलता चला गया। उसने हमें इस बारे में बताया। 10 फरवरी, 2025 को वो अपनी पत्नी के साथ मुंबई गया। हम लोगों ने दोनों को समझाया था। मानव से कहा कि निकिता को माफ कर आगे बढे़, लेकिन निकिता नहीं सुधरी। उसके मोहित, अभिषेक और मामा से संबंध रहे। वो मानव पर लगातार तलाक के लिए दबाव डाल रही थी और उसे प्रताड़ित करती थी। वो मानव को अपने पास नहीं आने देती थी। इसके चलते मानव मानसिक तनाव में चला गया था। 23 फरवरी को भी निकिता उसे झूठ बोलकर अपने घर ले गई थी। वहां कोई बीमार नहीं था। निकिता के घरवालों ने मिलकर उसे अपमानित किया और भगा दिया। उसने घर पर अपनी चाची मनीषा को यह सब बताया था। मैंने उसे समझाया था कि सुबह समस्या का समाधान करेंगे, लेकिन रात में बेटे ने सुसाइड कर लिया। मानव की मां नीलम शर्मा ने कहा- मुझे निकिता के वीडियो से उसके बारे में पता चला मानव की मां नीलम ने पुलिस को बताया- मेरी बहू का आचरण ठीक नहीं था। मुझे निकिता के बनाए वीडियो से जानकारी हुई कि उसके कई लोगों से संबंध थे। हमने मुंबई जाकर निकिता को समझाया भी था। वो अपने अतीत को भूल जाए, क्योंकि उसकी शादी हो चुकी है। अपने पति और परिवार का ख्याल रखे। निकिता ने भविष्य में कोई शिकायत न मिलने की बात कही थी। इसके बाद भी मेरे बेटे का उत्पीड़न जारी रखा। 23 फरवरी को जब मानव आगरा आया था, तब मैं बेटी के पास दिल्ली में थी। मेरी देवरानी मनीषा शर्मा ने मुझे बेटे के सुसाइड की जानकारी दी। उसने बताया कि निकिता और उसके परिवार वालों द्वारा की गई बेइज्जती के मानव ने सुसाइड किया। बहन आकांक्षा ने पुलिस दिए सबूत बहन आकांक्षा ने पुलिस को बयान दिया कि मानव ने मुझे बताया कि निकिता के 3 लोगों से संबंध बने हुए थे। निकिता ने जनवरी, 2025 में वीडियो बनाया था, जिसमें उसने सब कबूला। जनवरी में मेरे माता-पिता उसे मुंबई में समझाकर भी आए थे। उससे कहा था कि भविष्य में किसी से गलत संबंध न रखे। इसके बाद भी निकिता के उनसे संबंध थे। 23 फरवरी को मानव और निकिता आगरा आए। निकिता उसे बरहन ले गई, जहां उसके परिवार वालों ने अपमानित किया और धमकाया। ये बात मेरे भाई ने मेरी चाची और पापा को बताई थी। वहीं, मानव की सुसाइड के बाद आकांक्षा ने उसके फोन से लिए गए स्क्रीनशॉट, मानव का लास्ट वीडियो व अन्य साक्ष्य पुलिस को दिए। पुलिस ने जांच में 4 लोगों को दोषी माना पुलिस ने इस पूरे मामले में अपनी जांच में निकिता, उसके पिता नृपेंद्र , मां पूनम और बहन निशू को दोषी पाया है। चार्जशीट में लिखा गया है कि सभी ने अपने को बेगुनाह बताया। लेकिन, ये अपने बयानों के समर्थन में कोई साक्ष्य उपलब्ध नहीं करा सके। जांच में माना गया कि निकिता के कई लोगों से संबंध थे। मानव द्वारा डाइवोर्स की बात कहने पर सुसराल पक्ष ने उस पर व उसके माता-पिता पर कानूनी कार्रवाई का दबाव बनाया। उसे आत्महत्या के उकसाने और प्रताड़ित करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य जांच में पुलिस को मिले हैं। ------------------------ यह खबर भी पढ़ें : आगरा के मानव-निकिता की 4 घंटे की चैटिंग, सुसाइड से पहले बोला- तुम्हारे प्रेमी से मिलूंगा; गले में फंदा है...VIDEO कॉल उठाओ आगरा पुलिस ने कोर्ट में पेश चार्जशीट में मानव और उसकी पत्नी निकिता के बीच आखिरी 4 घंटे की वॉट्सएप चैटिंग शामिल की है। इसी बीच दोनों ने 41 सेकेंड वीडियो कॉल पर भी बात की। सुसाइड से पहले मानव पत्नी निकिता को उसके मायके बरहन छोड़कर आया था। इसके बाद रात 12 बजे से दोनों के बीच चैटिंग शुरू हुई। ये सुबह 4 बजकर 6 मिनट तक चलती रही। पढ़िए पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर कमेंट मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई:सोनीपत कोर्ट ने प्रोफेसर अली खान को भेजा जेल; SC के फैसले पर टिकी निगाह
    Next Article
    बांके बिहारी कॉरिडोर...500 साल पुरानी कुंज गलियां संकट में:सेवायत बोले- ठाकुरजी के पैसों पर सरकार की नजर

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment