‘वोट चोरी’ विवाद में बॉक्सर विजेंदर का राहुल पर प्रहार:हरियाणवी में लिखा-नाच न जाने आंगन टेढ़ा; गांधी कह चुके- 22,779 वोट से हरियाणा हारे
10 hours ago

कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की ओर से उठाए जा रहे ‘वोट चोरी’ के मामले में बॉक्सर विजेंदर सिंह भी कूद गए हैं। अपने X हैंडल पर किए पोस्ट में विजेंदर ने राहुल गांधी की ओर से वोट चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान पर हरियाणवी लहजे में प्रहार किया। लिखा- नाच न जाने आंगन टेढ़ा। साल 2019 में विजेंदर कांग्रेस में शामिल हुए थे। कांग्रेस ने उन्हें उसी साल साउथ दिल्ली से लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया था। हालांकि विजेंदर चुनाव हार गए थे। उनकी राहुल गांधी के साथ बॉक्सिंग स्टांस (मुक्केबाजी की मुद्रा) की फोटो खूब वायरल हुई थी। 25 नवंबर 2022 को मध्य प्रदेश (खरगोन) में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए विजेंदर सिंह ने राहुल गांधी के साथ काफी दूर पैदल मार्च किया था। इसी दौरान दोनों ने “मूंछों पर ताव, बाजुओं में दम” जैसी शैली भी दिखाई। इसकी फोटो राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। इसके बाद दिसंबर 2022 में हरियाणा के करनाल में भारत जोड़ो यात्रा में भी विजेंदर सिंह शामिल हुए थे। तब राहुल गांधी के एक तरफ दीपेंद्र हुड्डा चल रहे थे, दूसरी तरफ विजेंदर सिंह। तब विजेंदर ने इसे “नफरत के खिलाफ एक पंच" का संदेश बताया था। अब जानिए ओलिंपियन बॉक्सर ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा… राहुल कह चुके 22,779 वोट चोरी से हरियाणा हारे : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और भाजपा पर वोट मैनिपुलेट करने का आरोप लगाते हुए अभियान शुरू किया है। इसे वोट चोरी के तौर पर प्रचारित किया जा रहा है। राहुल गांधी ने वोटों की चोरी पर एक पावर पाइंट प्रेजेंटेशन दिखाई थी, जिसमें हरियाणा का भी जिक्र किया था। इसमें कहा कि महज 22,779 वोटों की चोरी से हरियाणा में कांग्रेस हारी। अक्टूबर 2024 को हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 48 और कांग्रेस ने 37 सीटें जीती थी। जबकि चुनाव से पहले कांग्रेस के पक्ष में जबरदस्त सियासी हवा लग रही थी। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपाई बने, बोले-ह्रदय परिवर्तन कभी भी
साल 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बॉक्सर विजेंदर कांग्रेस छोड़ अचानक भाजपाई बन गए। जब मीडिया ने उनसे पाला बदल पर सवाल पूछा तो बॉक्सर का जवाब था-अब लगा कि जो लोगों की पसंद है, उसके साथ जाना चाहिए, इसलिए मैं भारतीय जनता पार्टी में आया, ह्रदय परिवर्तन कभी भी हो सकता है। इसके अलावा कांग्रेस हाईकमान पर भी सवाल उठाए थे। कहा था कि कांग्रेस में मेरी आवाज की कोई वैल्यू नहीं थी। लोग कांग्रेस को सुनना ही नहीं चाहते हैं। पहलवान आंदोलन का समर्थन किया था
हरियाणा पहलवान विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया व अन्य ने जनवरी 2023 में दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना शुरू किया। पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के तत्कालीन अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। तब विजेंदर ने पहलवानों के आंदोलन का समर्थन किया। विजेंदर ने प्रदर्शन का समर्थन करते हुए सवाल उठाए थे कि साक्षी मलिक के कुश्ती से संन्यास लेने से पूरी दुनिया में भारत की छवि बढ़ेगी या घटेगी? पूरा खेल उद्योग निराश है। इसके बाद क्या माता-पिता अपनी बेटियों को स्टेडियम भेजेंगे? यहां इन्फोग्राफिक्स में समझिए राहुल गांधी के सवाल और चुनाव आयोग के जवाब... --------------- बॉक्सर विजेंदर सिंह और राहुल गांधी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें... हरियाणा के बॉक्सर बोले-कांग्रेस जाटों को लड़ाना चाहती थी:विजेंदर ने कहा- मुझे हेमामालिनी के खिलाफ लड़ने को कहा; मैं चमचा नहीं बन सकता कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए हरियाणा के ओलिंपियन बॉक्सर विजेंदर सिंह ने बड़े दावे किए हैं। विजेंदर ने एक निजी चैनल से बातचीत में कहा कि मेरे पास हेमा मालिनी के खिलाफ लड़ने का ऑफर आया था, लेकिन जाट के सामने जाट को लड़ाना जायज नहीं है। (पूरी खबर पढ़ें) राहुल गांधी बोले- 22,779 वोट से पूरा हरियाणा हारे:बोले- 8 सीटों का अंतर, एक विधानसभा में एक लाख वोट बढ़े, 15% तक बढ़ोतरी हुई कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को अलग-अलग राज्यों में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी होने के आरोप लगाए। 1 घंटे 11 मिनट तक उन्होंने 22 पेज का प्रेजेंटेशन दिया। इस प्रेजेंटेशन में उन्होंने हरियाणा का भी 1 मिनट तक जिक्र किया। (पूरी खबर पढ़ें)
Click here to
Read more