भास्कर अपडेट्स:सियाचिन में ड्यूटी के दौरान अग्निवीर शहीद; लाहौल-स्पीति के गांव किशोरी के रहने वाले थे
12 hours ago

लद्दाख के सियाचिन क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान अग्निवीर सैनिक अरुण की सोमवार को शहादत हो गई। सेना ने एक्स पर यह जानकारी दी। सेना ने अपने संदेश में लिखा, “फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स के जनरल ऑफिसर कमांडिंग और सभी रैंक अग्निवीर अरुण को सलाम करते हैं, जिन्होंने 18 अगस्त 2025 को सियाचिन में ड्यूटी के दौरान बलिदान दिया। इस दुख की घड़ी में हम उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।’ आज की अन्य बड़ी खबरें... हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 3.9 तीव्रता दर्ज हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में धर्मशाला के पास कुछ हिस्सों में सोमवार रात 9.28 बजे 3.9 तीव्रता का भूकंप आया। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का केंद्र धर्मशाला से 23 किलोमीटर दूर था। भूकंप जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर आया था। राज्य के किसी भी हिस्से से जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। कांगड़ा जिला सीस्मिक जोन 5 में आता है, जो एक हाई डैमेज रिस्क जोन में आता है। मुंबई के अस्पताल से भागी गर्भवती बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में पकड़ा था मुंबई के जेजे अस्पताल से फरार हुई 21 साल की गर्भवती बांग्लादेशी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नवी मुंबई पुलिस ने रुबीना इरशाद शेख नाम की महिला को इस महीने की शुरुआत में भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद वह भायखला महिला जेल में बंद थी। पुलिस ने बताया कि महिला को 15 अगस्त को इलाज के लिए जेजे अस्पताल लाया गया था। वहां उसने अपने साथ आई एक महिला कांस्टेबल को धक्का दिया और भीड़ का फायदा उठाकर भाग गई। सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद उसे नवी मुंबई के घनसोली से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि महिला पहले से पासपोर्ट अधिनियम और विदेशी अधिनियम के तहत आरोपों का सामना कर रही है। अब हिरासत से भागने के लिए उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 262 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Click here to
Read more