हिमाचल में जलती चिता डूबी; हरियाणा में नदियां उफान पर:दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर, अलर्ट जारी
2 days ago

हिमाचल प्रदेश में लगातार तेज बारिश हो रही है। इससे रविवार को बिलासपुर जिले में जलती चिता ही डूब गई। चिता के पानी में बहने का खतरा देख तुरंत JCB मंगाई गई। जिसके बाद मलबा डालकर पानी के बहाव को दूसरी तरफ मोड़ा गया। उधर, हिमाचल और उत्तराखंड में हो रही बारिश की वजह से हरियाणा में नदियां उफान पर हैं। रविवार शाम 4 बजे हथिनीकुंड बैराज पर यमुना नदी का जलस्तर 1 लाख 78 हजार 996 क्यूसेक तक पहुंच गया। बैराज के सभी 18 गेट खोल दिए गए हैं, जिससे दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। प्रशासन ने यमुना से सटे इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। उधर, UP के 20 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। देशभर में बारिश-बाढ़ की तस्वीरें... देशभर में बारिश का डेटा मैप से समझें... देशभर के मौसम से जुड़ी खबरें जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...
Click here to
Read more