लिबर्टी के MD शम्मी बंसल को मोदी सरकार में जिम्मेदारी:करनाल के इंडस्ट्रियलिस्ट चमड़ा विकास परिषद के सदस्य बने, शिवराज चौहान के हैं समधी
2 months ago

देश-विदेश में जूता और चमड़ा उद्योग में अपनी विशेष पहचान बना चुकी करनाल की लिबर्टी शू कंपनी एक बार फिर चर्चा में है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और वीबीसीटी के अध्यक्ष शम्मी बंसल को केंद्र की मोदी सरकार ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत फुटवियर एवं चमड़ा क्षेत्र विकास परिषद का सदस्य नियुक्त किया है। उनका चयन करनाल ही नहीं बल्कि पूरे हरियाणा के लिए गौरव की बात है। औद्योगिक क्षेत्र में करनाल की छवि को नई ऊंचाई मिलेगी और देश के जूता-चमड़ा उद्योग को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। देश का नाम रोशन करने की क्षमता रखते हैं बंसल केंद्र सरकार ने जिस विश्वास के साथ यह जिम्मेदारी बंसल को सौंपी है, उससे यह स्पष्ट है कि उनकी योग्यता और अनुभव को राष्ट्रीय स्तर पर महत्व दिया गया है। जूता-चमड़ा उद्योग के साथ-साथ अन्य इंडस्ट्री को भी इससे नई ऊर्जा मिलेगी। शम्मी बंसल की मेहनत और समर्पण से करनाल ही नहीं, बल्कि भारत के अन्य शहरों में भी इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट को रफ्तार मिलेगी। पूरे करनाल में खुशी की लहर, विदेशों तक में मना जश्न बंसल की नियुक्ति से करनाल में उत्सव जैसा माहौल है। उद्योग क्षेत्र से जुड़े लोगों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। लिबर्टी शू ग्रुप का नेटवर्क पहले से ही कई देशों तक फैला हुआ है और अब इस नियुक्ति के बाद लिबर्टी की वैश्विक छवि और मजबूत होगी। विदेशों में बसे भारतीय उद्योगपतियों और लिबर्टी से जुड़े लोगों ने भी इस अवसर पर खुशी जाहिर की है। HSIIDC के स्वतंत्र निदेशक भी हैं शम्मी बंसल यह गौर करने वाली बात है कि शम्मी बंसल हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (HSIIDC) में स्वतंत्र निदेशक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इससे पहले भी वह विभिन्न मंचों पर उद्योग विकास से जुड़ी नीतियों में भागीदारी निभा चुके हैं। लंबे अनुभव और अभियान से बदली इंडस्ट्री की तस्वीर शम्मी बंसल 1990 में लिबर्टी के निदेशक मंडल में शामिल हुए और 1 जून 1995 को कंपनी के कार्यकारी निदेशक बने। उनके पास तीन दशक से अधिक का अनुभव है, खासकर गुणवत्ता नियंत्रण और चमड़े के जूते के उत्पादन में। उनके नेतृत्व में 'मेरा जूता हिंदुस्तानी' जैसे अभियानों के जरिए स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा मिला और ग्राहकों के बीच भारतीय ब्रांड की पहचान मजबूत हुई। लिबर्टी का नेटवर्क देश-विदेश में फैला, शोरूम और डिस्ट्रीब्यूटर की लंबी लिस्ट लिबर्टी शूज का नेटवर्क भारत भर में मजबूत और सक्रिय है। इसमें 415 एक्सक्लूसिव शोरूम, 225 वितरक और 10,000 से अधिक मल्टी ब्रांड स्टोर शामिल हैं। कंपनी की योजना है कि देश और विदेश में सैकड़ों नए फाइव स्टार शोरूम और स्टोर्स खोले जाएं। यह ‘हम लोगों के बारे में हैं’ जैसे आदर्श वाक्य को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है। 1954 से शुरू हुआ सफर, आज 50 हजार से ज्यादा पीआरएस का उत्पादन लिबर्टी की नींव 1954 में रखी गई थी। उस वक्त पीआरएस के निर्माण के साथ जो छोटा कदम शुरू हुआ था, वह आज एक दिन में 50,000 से अधिक पीआरएस का उत्पादन करने वाली मॉडर्न यूनिट में बदल चुका है। परिवार की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई रेंज के चलते लिबर्टी अब एक भरोसेमंद ब्रांड बन चुका है। राजनीति से भी जुड़ा है बंसल परिवार, शिवराज सिंह के बेटे के साथ हुई भतीजी की शादी शम्मी बंसल के छोटे भाई अनुपम बंसल की बेटी अमानत की शादी मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय से हुई है। अनुपम बंसल लिबर्टी कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। बंसल परिवार में शम्मी सबसे बड़े, रमन दूसरे और अनुपम तीसरे नंबर पर आते हैं। शम्मी और रमन करनाल में रहते हैं, जबकि अनुपम गुरुग्राम में रहते हैं। अब पूरे विश्व में गूंजेगी करनाल की पहचान बंसल की नई जिम्मेदारी से करनाल का नाम वैश्विक स्तर पर और ऊंचा होगा। यह सिर्फ एक व्यक्ति की नियुक्ति नहीं, बल्कि पूरे करनाल, हरियाणा और देश के लिए गर्व की बात है। अब लिबर्टी की अगुआई में भारत का जूता और चमड़ा उद्योग नई बुलंदियों को छुएगा।
Click here to
Read more