Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    मुंबई में बारिश, दो मोनोरेल ट्रैक पर फंसी:782 यात्री अटके, पौने दो घंटे बाद रेस्क्यू;14 ट्रेन कैंसिल, 250 फ्लाइट्स लेट, महाराष्ट्र में 21 मौतें

    1 day ago

    1

    0

    मुंबई में एलिवेटेड ट्रैक पर चलने वाली दो मोनोरेल मंगलवार शाम 6:15 बजे बारिश के बीच बिजली जाने से रुक गईं। दोनों में क्षमता से अधिक 782 यात्री सवार थे। एसी बंद होने से 15 यात्रियों का दम घुटने लगा। कुछ बेहोश भी हो गए। एक मोनोरेल से स्नॉर्कल लैडर लगाकर 582 यात्रियों को बचाया गया। लोगों को निकालने के लिए विंडो की कांच तोड़नी पड़ी। दूसरी मोनोरेल को पास के स्टेशन ले जाकर 200 यात्रियों को निकाला गया। यात्री पौने दो घंटे तक फंसे रहे। मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में बीते एक हफ्ते से लगातार बारिश हो रही है। मुंबई के कई इलाकों में मंगलवार को बाढ़ जैसे हालात रहे। बारिश संबंधी हादसों में पांच दिनों में महाराष्ट्र में 21 लोगों की मौत हुई है। नांदेड़ जिले में बादल फटने जैसी स्थिति के कारण बाढ़ आ गई। इससे आठ लोगों की मौत हो गई। महाराष्ट्र में सेंट्रल रेलवे ने 14 ट्रेनें (7 जोड़ी) कैंसिल कर दीं। 250 से ज्यादा फ्लाइट देरी से उड़ीं। दृश्यता कम होने से मुंबई एयरपोर्ट से 8 फ्लाइट को डायवर्ट किया गया। वहीं, ट्रैक डूबने से लोकल ट्रेन भी थमी रही। अगले 48 घंटे मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिले में रेड अलर्ट है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा- NDRF और SDRF समेत डिजास्टर मैनेजमेंट से जुड़ी सभी एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। जान-माल और फसलों के नुकसान के लिए तत्काल मदद के आदेश हैं। नागरिकों को हर तीन घंटे में मौसम का अपडेट दिया जा रहा है। मुंबई में बारिश की 6 तस्वीरें... देशभर में बारिश का डेटा इस मैप से समझिए... देश के मौसम के पल-पल का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं...
    Click here to Read more
    Prev Article
    रैपर बादशाह के ‘बावला’ गाने के भुगतान पर विवाद:कंपनी का दावा- सिंगर ने 2.88 करोड़ नहीं चुकाए, कोर्ट ने FDR जमा कराने को कहा
    Next Article
    NCERT ने ऑपरेशन सिंदूर पर स्पेशल मॉड्यूल जारी किया:क्लास 3-12 के सप्लीमेंट्री मटेरियल में शामिल; लिखा- पहलगाम हमला पाकिस्तानी सेना-नेताओं के आदेश पर हुआ

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment