Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    सूरत में बारिश से बाढ़ जैसे हालात, स्कूल बंद:5 सोसाइटी और 2 स्टेट हाईवे में पानी भरा; दिल्ली छोड़कर देश के सभी राज्य में मानसून पहुंचा

    1 month ago

    9

    0

    गुजरात में पिछले 2 दिन से तेज बारिश हो रही है। सूरत में 24 घंटे में 10 इंच बारिश दर्ज की गई है। शहर के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। अधिकतर सड़कों पर पानी भर गया है। शहर के स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं। लगातार बारिश से दो स्टेट हाईवे में जलभराव हो गया है। 4-5 हाउसिंग सोसाइटी में पानी भर गया है। पूना पर्वत गाम, वराछा, कपोदरा, कटारगाम, वेद रोड और जहांगीर पुरा जैसे निचले इलाकों में लोगों के घरों में पानी घुस गया है। इधर, दक्षिण पश्चिम मानसून ने मंगलवार को हरियाणा में भी एंट्री कर ली। इसके साथ ही दिल्ली को छोड़कर मानसून हर राज्य में पहुंच गया है। 24 मई को यानी तय तारीख से 8 दिन पहले मानसून ने केरल में दस्तक दी थी। दिल्ली में सामान्य तौर पर 30 जून तक मानसून पहुंचता है। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और यूपी के कुछ जिलों में मानसून का प्रवेश बाकी है। आमतौर पर मानसून 8 जुलाई तक पश्चिमी राजस्थान के पोखरण में पहुंचता है। उत्तर प्रदेश में जून में बारिश का 50 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। 1971 से 2020 के बीच हुई औसत बारिश के मुकाबले इस साल 25% ज्यादा बरसात हुई है। इस साल राज्य में 1 जून से 23 जून के बीच 66.9 मिमी औसत बारिश हुई है, जबकि अनुमान 53.7 मिमी का था। उत्तराखंड के नौ कैंची और बद्रीनाथ में लैंड स्लाइड, 3 की मौत उत्तराखंड में मानसून के पहुंचने के साथ ही प्राकृतिक आपदाओं का दौर भी शुरू हो गया है। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची बैंड के पास भूस्खलन हुआ, इसमें करीब आधा दर्जन यात्री दब गए। मलबे से 2 शव बरामद किए गए हैं। राहत और बचाव का काम जारी है। बद्रीनाथ से लौट रहे हरियाणा के श्रद्धालु की कार पर पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर गिर जाने से महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। केदारनाथ पैदल मार्ग पर बरसाती नाले में उफान से भारी मात्रा में मलबा दुकानों में घुस गया। लगभग आधा दर्जन दुकानों को नुकसान हुआ है। देशभर से मौसम की तस्वीरें... सूरत के कई इलाकों में पानी भरा, वापी-नाडियाद में बाढ़ जैसे हालात गुजरात के दक्षिण गुजरात में पिछले दो दिनों से जमकर बारिश हो रही है। सोमवार को सूरत जिले में पिछले 24 घंटे में 10 इंच बारिश दर्ज की गई। सूरत शहर में भी सोमवार सुबह 8 बजे से 12 बजे तक 7 इंच बारिश हुई। इससे सूरत में कई जगह बाढ़ का हालात बन गए हैं। आज सुबह से भी शहर में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। सूरत का कॉजवे ओवरफ्लो होने के चलते यातायात के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। सूरत जिले के बारडोली के कई इलाकों में भी घुटनों तक पानी भरा हुई है। ऐसा ही हाल खंभात शहर का है। यहां सोमवार देर रात से शुरू हुई भारी बारिश से सड़कें डूब गई हैं। तालाब फटने से मांडवी के मुंजालवा गांव में पानी भर गया है। अगले दो दिन के मौसम का हाल ... 25 जून: दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली-NCR में तेज बारिश का अलर्ट है। मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। गुजरात में कोंकण-गोवा में भारी बारिश की चेतावनी है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश होगी। पश्चिम बंगाल, झारखंड, और ओडिशा में हल्की बारिश की संभावना है। केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बारिश जारी रहेगी। तमिलनाडु में गर्म और आंशिक रूप से शुष्क मौसम रहेगा। 26 जून: दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली-NCR में तेज बारिश जारी रहेगी। बिजली भी गिर सकती है। मध्य प्रदेश, गुजरात, गोवा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भी तेज बारिश की स्थिति बनी रहेगी। दक्षिण भारत के राज्यों में भी बारिश होगी। अब राज्यों से मौसम की खबरें... राजस्थान: जयपुर में बारिश, 5 जिलों में भारी बरसात की चेतावनी, चूरू में तीन की मौत राजस्थान के 28 जिलों में आज भी बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग ने 5 जिलों में ऑरेंज और 23 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में 1 जून से अब तक सामान्य से 133 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है।जयपुर में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे से रिमझिम बारिश का दौर शुरू हुआ है। पढ़ें पूरी खबर... मध्य प्रदेश: बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम...शिवपुरी-श्योपुर में रेड अलर्ट; इंदौर-ग्वालियर समेत 24 जिलों में भारी बारिश मध्य प्रदेश के ऊपर से ट्रफ गुजरने की वजह से बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सोमवार को कई जिलों में बारिश का दौर बना रहा। ऐसा ही मौसम मंगलवार को भी रहेगा। ग्वालियर, चंबल, सागर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर संभाग के 24 जिलों में अति भारी या भारी बारिश की संभावना है। शिवपुरी-श्योपुर में रेड, जबकि बाकी हिस्से में ऑरेंज और यलो अलर्ट है। पूरी खबर यहां पढ़ें... उत्तर प्रदेश: बारिश ने 54 साल का रिकॉर्ड तोड़ा,अमरोहा में गंगा उफनाई; सहारनपुर में शाकंभरी नदी में बाढ़ यूपी में बारिश ने 54 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 1 जून से अब तक 66.9 मिमी औसत बारिश हो चुकी है। इससे पहले 1971 में इतनी बारिश हुई थी। मंगलवार सुबह से बरेली समेत 15 जिलों में रुक-रुककर बारिश जारी है। उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश के बाद अमरोहा में गंगा नदी उफान पर है। बारिश से सहानपुर में मां शाकंभरी देवी के सामने से गुजर रही बरसाती नदी में मंगलवार सुबह अचानक बाढ़ आ गई। पूरी खबर यहां पढ़ें... हरियाणा-चंडीगढ़ में मानसून की एंट्री,यूपी के रास्ते दाखिल हुआ; अगले 7 दिन तेज बारिश का अलर्ट, आज 6 जिलों में बरसात हरियाणा और चंडीगढ़ में मंगलवार को मानसून एंट्री कर गया। यह उत्तर प्रदेश के रास्ते दाखिल हुआ। अगले 7 दिन तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान मानसून पूरे राज्य को कवर कर लेगा। आज सुबह करनाल, कुरुक्षेत्र, चरखी दादरी, झज्जर, पानीपत और गुरुग्राम में बारिश हुई। अधिकतर जिलों में बादल छाए हुए हैं। यहां भी बारिश की संभावना है। पूरी खबर यहां पढ़ें... हिमाचल प्रदेश: 4 जिलों में बारिश, नादौन में 63.5 मिलीमीटर बरसात; अन्य जगह धीमा पड़ा मानसून हिमाचल प्रदेश के 4 जिले हमीरपुर, मंडी, सिरमौर और कांगड़ा में बीती रात को अच्छी बारिश हुई। नादौन में सबसे 63.5 मिलीमीटर बारिश हुई। कांगड़ा में 55.5 मिलीमीटर, पांवटा साहिब 49.0, हमीरपुर 46.0, नेरी, में 39.0, मंडी 34.2 और सुजानपुर में टिहरा में 20.8 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं अन्य भागों में मौसम साफ बना रहा। खासकर शिमला और कुल्लू में मानसून की एंट्री के बाद कम बारिश हो रही है। पूरी खबर यहां पढ़ें... पंजाब: पठानकोट में अटका मानसून, 24 घंटे में नहीं हुई कोई मूवमेंट; अलर्ट के बाद भी बारिश नहीं पंजाब में 48 घंटे पहले मानसून की एंट्री हुई थी, इसके बाद से ही मानसून पठानकोट में अटका है। आज मंगलवार को भी इसकी मूवमेंट होने के आसार कम दिख रहे हैं। मौसम विभाग ने आज पंजाब के 5 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। ये सभी पांच जिले हिमाचल प्रदेश से सटे हुए हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें... बिहार: 31 जिलों में बारिश की चेतावनी, नवादा के ककोलत वाटर फॉल में फिर आया सैलाब, सीढ़ियां टूटीं बिहार में एक्टिव मानसून की वजह से राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले 24 घंटों के भीतर भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने आज 31 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इनमें 20 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 11 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवा, गरज के साथ बिजली गिरने और भारी बारिश की आशंका है। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    दहेज हत्या केस-आरोपी बोला, ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा था:सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इससे घर पर अत्याचार करने की आजादी नहीं मिल जाती
    Next Article
    कुएं में गैस रिसी, 5 लोगों की मौत:गुना में बछड़े को बचाने 6 लोग उतरे थे; खटिया और रस्सी के सहारे निकाला

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment