कुएं में गैस रिसी, 5 लोगों की मौत:गुना में बछड़े को बचाने 6 लोग उतरे थे; खटिया और रस्सी के सहारे निकाला
1 month ago

गुना में कुएं में गिरे बछड़े को निकालने उतरे 6 लोगों में से पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं एक युवक हादसे से पहले खुद ही कुएं से बाहर आ चुका था। घटना धरनावदा गांव में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे हुई। सूचना मिलने पर कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल, एसपी अंकित सोनी, GAIL की CISF यूनिट, SDERF समेत पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। रेस्क्यू टीम ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर कुएं में उतरी और खटिया और रस्सी के सहारे 5 लोगों को कुएं से निकाला। गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने बताया कि कुएं में संभवतः कार्बन मोनो ऑक्साइड गैस का रिसाव हुआ। पर अभी लैब टेस्ट करवा रहे हैं, उसके बाद ही और साफ हो पाएगा। देखिए, 6 तस्वीरें... कुएं 70 फीट गहरा, 12 फीट पानी
SDERF टीम के मुताबिक, कुएं में करीब 12 फीट पानी है। जिसकी वजह से रेस्क्यू में दिक्कतें आ रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि कुआं आम के बाग में बना है। मंगलवार सुबह ठेकेदार के लोग आम तोड़ने पहुंचे थे। इसी दौरान बछड़ा वहां आ गया। उसे भगाया तो वह कुएं में गिर गया। बछड़े को बचाने के लिए एक के बाद एक 6 लोग कुएं में उतरते गए। इन लोगों की मौत एक घायल ग्रामीणों ने कलेक्टर की गाड़ी को घेरा
ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे कलेक्टर की गाड़ी को घेर लिया। उनका कहना है कि ग्रामीण इतनी दूर से पहले आ गए, जबकि धरनावदा पुलिस और एम्बुलेंस समय से नहीं आ पाई। दो लोगों को प्राइवेट एम्बुलेंस से अस्पताल भेजना पड़ा। दो घंटे तक प्रशासन नहीं पहुंचा। ये खबर भी पढ़ें... युवक के सामने नर्मदा में डूबा बड़ा भाई और दोस्त नर्मदापुरम में एक युवक की आंखों से सामने उसका बड़ा भाई और दोस्त नर्मदा में डूब गया। छोटा भाई किनारे पर नहा रहा था। बाकी दो लोग सुरक्षा चेन को पार कर आगे चले गए और गहरे पानी में डूबने लगे। हादसा रविवार शाम करीब 5 बजे विवेकानंद घाट पर हुआ। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें दोनों युवक डूबते हुए दिखाई दे रहे हैं। पढे़ं पूरी खबर...
Click here to
Read more