Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    13 राज्यों में मानसूनी बारिश जारी, श्रीनगर में ओले गिरे:केरल में 600 घर क्षतिग्रस्त, ओडिशा के सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

    2 months ago

    12

    0

    देश में मानसून की एंट्री का बुधवार को पाचवां दिन है। देश के 13 राज्यों में मानसून की बारिश जारी है। 24 मई से ही केरल के सभी जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है। वायनाड, इडुक्की जैसे लैंडस्लाइड सेंसिटिव इलाकों में राहत शिविर खोले गए हैं। कई जिलों के निचले इलाकों के घरों में पानी भरा हुआ है। लोगों को वोट के जरिए रेस्क्यू किया जा रहा है। राज्य में 607 घर बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इनमें से 21 पूरी तरह ढह गए। राज्य में कई नदियां उफान हैं। 27-30 मई तक राज्य में गरज, बिजली और 40-50 KMPH की गति से तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा रेल और हवाई यातायात भी प्रभावित है। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में मंगलवार को तेज बारिश हुई। इसके अलावा ओले भी गिरे। ओडिशा में मानसून आज एंट्री कर सकता है। सरकार ने सभी जिलों के प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा है। आज पूरे राज्य में भारी बारिश का अलर्ट है। 5 जिलों गतसिंहपुर, पुरी, कटक, कोरापुट और रायगढ़ में ऑरेंज अलर्ट है। मछुआरों को समुद्र से दूर रहने का कहा गया है। मंगलवार को गुजरात के कई हिस्सों में बारिश हुई। इसके कारण तापमान में कमी आई। मौसम विभाग के मुताबिक, 10 जिलों में आज और कल तेज बारिश का अलर्ट है। इनमें भरूच,सूरत, भावनगर जिले शामिल हैं। मध्य प्रदेश में इस मानसून सीजन में औसतन 106% बारिश हो सकती है, यानी 39 से 40 इंच। MP में मानसून 8-10 दिन पहले दस्तक दे सकता है। राज्य में मानसून आने की सामान्य तारीख 10 जून तक होती है। मानसून की रफ्तार अभी ठीक है। यही रफ्तार रहती है तो मध्यप्रदेश में मानसून 4 से 7 जून तक आ सकता है। इससे पहले अप्रैल में मानसूनी सीजन में 38 से 39 इंच बारिश होने की उम्मीद जताई गई थी। देश में इस मानसून सीजन औसत 106% बारिश की संभावना देश में इस बार मानसून सीजन (जून से सितंबर) में सामान्य से ज्यादा बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा ये 106% रह सकती है। पिछले महीने इसे 105% बताया गया था। वहीं, जून महीने में भी बारिश सामान्य से ज्यादा होगी। मौसम विभाग (IMD) ने 27 मई को बताया, 'देश में जून के महीने में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है, जो 108% हो सकती है। यानी इस दौरान 87 सेमी से ज्यादा बारिश का अनुमान है। इसे लॉन्ग पीरियड एवरेज यानी LPA कहा जाता है। एमपी, महाराष्ट्र में ज्यादा बारिश, बिहार-झारखंड में कम बारिश होने का अनुमान राज्यों से मौसम की तस्वीरें... राज्यों के मौसम की हाल...
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:जासूसी का आरोपी CRPF जवान पहलगाम में तैनात था; IPL फाइनल में सेना प्रमुखों को न्योता; सीजन में 106% बारिश का अनुमान
    Next Article
    जम्मू डिविजन के 209 रेलवे कर्मचारियों को सम्मान:ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बेहतरीन सर्विस दी; 2 सैनिकों ने ही डिजाइन किया था ऑपरेशन सिंदूर का लोगो

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment